पुलिस अधिकारी, डॉक्टर, स्टाफ नर्स, कर्मचारी, कोरोना के सच्चे योद्धा हैं स मान के सही हकदार-टोंग्या
May 04 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमण काल से समूचा विश्व जूझ रहा है। इन दिनों विषम परिस्थितियों में घर के बाहर रहकर हम सभी को सुरक्षित रखने में योगदान कर रहे डॉक्टर, स्टाफ नर्स, पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, प्रतिनिधि सच्चे योद्धा हैं। इन कर्मवीरों को स मानित कर हम अपने को गौरवांवित महसूस करते हैं। यह बात भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र टोंग्या ने सोमवार को नई सडक स्थित चंपाबाग धर्मशाला में जैन मिलन ग्वालियर की ओर से 40 दिवासिय भोजन शाला के समापन एवं कोरोना योद्धाओ के स मान समारोह में व्यक्त किए।
इंदरगंज सी.एस.पी मुनीश राजौरिया ने कहा इस कोरोना संक्रमण विषम परिस्थितियो संकट में जैन समाज व हर समाज के लोगो ने भोजन, चाय, नाश्ता आदि वितरण की सेवाएं देकर गौरन्वित किया है। आज जैन समाज और संस्था के पदाधिकारियो ने पुलिस प्रशासन के योद्धाओ का स मान किया। पुलिस प्रशासन तहेदिल से जैन समाज का आभार व्यक्त करती है।
जैन समाज के प्रवक्ता सचिन जैन ने बताया कि जैन मिलन ग्वालियर ने प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, कर्मचारी के कोरोना योद्धाओं के स मान समारोह में बैड़ की धुन पर राष्ट्रभक्ति गीत गूॅजे। युद्धाओ का स्वागत में गुलाब फूलो की पुष्पवर्षा से आगवानी की। युद्धाओ ने हाथो में तिरंगा प्लेग लेकर लहराया। सभागार में भारत माता के जयघोष गूॅजे।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणाचार्य विमल सागर, विराग सागर, मुनिश्री विहर्ष सागर महाराज के चित्र के समक्ष चे बर आर्फ कमर्स के मानसेवी सचिव प्रवीण अग्रवाल, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र टोंग्या एडवोकेट, उपाध्यक्ष बालचंद जैन, एवं युद्धाओ ने संयुक्ता रूप से दीप प्रज्वालित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर अध्यक्ष संजीव अजमेरा, सचिव योगेश बोहरा, विनय कासलीवाल, पुरुषोंत्तम जैन, धर्म वरैया, रतन अजमेरा, गौतम गोधा, निखिल जैन, विमल जैन, पंकज वाकलीवाल, सुरेद्र जैन, दिनेश खण्डेवाल, विनीत गोधा, सरोज गोधा, मीना टोंग्या, स्वीटी कासलीवाल, एकता वाकलीवाल, मौजूद थी। संचालन विनय कासलीवाल व आभार संजीव अजमेरा ने किया।
तीन थाने के योद्धाओं का स मान किया, थाने में भेंट की सेनेटाइजर मशीन
सचिन जैन ने बताया कि इंदरगंज सी.एस.पी मुनीश राजौरिया, लश्कर सी.एस.पी आत्माराम शर्मा, इंदरगंज थाना टीआई, पंकज त्यागी, जनकगंज थाना टीआई, प्रीती भार्गव, कोतवाली थाना टीआई विवेक अठठाना, और एस,आई जे.पी सिंह, रसीद खान, यादवेंद्र उपाध्याय, एवं डॉक्टर गरीमा दीवान, डॉक्टर स्टाफ नर्स, एवं कर्मचारी, प्रतिनिधियो का शॉल, पुष्प मालाओ श्रीफल और मिठाई देकर स मानित किया। तीनो थानो के टीआई को सेनेटाइजर मशीन भी वितरण की।
सोमवार को जैन मिलन ग्वालियर की ओर से लॉकडाउन संकट में कोविड 19 के तहत 27 मार्च से 4 मई तक 40 दिवसिया भोजनशाला का समापान हुआ। 40 दिनो तक मेें प्रशासन और गरीब परिवार जरूरतमंदो को भोजन 51 हजार भोजन पैकेट और 600 सूखे राशन सामग्री का वितरण किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









