विपरित परिस्थितियों में सेवा करना ही व्यक्ति की महानता

May 04 2020

ग्वालियर। एक तरफ जहां तमाम दिग्गज नेता खुद को चारदीवारी के बंगले में लॉक कर लिये हैं और जनता को सिर्फ फेसबुक लाइव पर दर्शन दे रहे हैं, ऐसे मे जिले के सामाजिक कार्यकर्ता और गोपाल किरन समाज सेवी संस्था और संगीता शाक्य के संरक्षण में  संस्थापक एवं अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे के साथ-साथ उनकी टीम के  द्वारा लगातार सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। डॉ. प्रवीण गौतम के द्वारा कोरोना की तकनीकी जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कोविड-19 को लेकर देश में लॉकडाउन प्रारंभ होने के साथ ही देश के प्रत्येक नागरिक को इन विपरित परिस्थितियों में सहयोग के लिए आगे आना चाहिए।  कोरोना वायरस को लेकर जहां देश में हाहाकार मचा हुआ है वहीं गरीबों की हालत लॉकडाउन के कारण भूख और प्यास से मरने की नौबत सी आ गई है।  लॉकडाउन गरीब मजदूरों का चिथडा निकाल देगा। आज हम सभी इस संकट के दौर से गुजर रहे हैं पर सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना उस वर्ग को करना पड़ रहा है जो सीमित आमदनी से अपना घर खर्चा चलाता है।
विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए लगाये गये लॉकडाउन में समान सोच वालों ने संस्था के साथ जुड़कर संस्था अपने-अपने स्तर पर लोगों की मदद मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जारी है।
कोरोना नामक वैश्विक महामारी के चलते सरकार ने लॉक डाउन के दूसरे चरण को भी पूरा कर लिया है और तीसरा चरण प्रारंभ हो गया है। ऐसी स्थिति में गरीब, असहाय, भूखे, अपाहिज, विधवा महिलाओं, बुजुर्गों, शहरी गरीबों, निर्माण कर्मियों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे लोगों के सामने जीवनयापन के लिए रोजी-रोटी का भी संकट  उत्पन्न हो गया है।