डॉक्टर को दी फ्लैट खाली करने की धमकी

May 04 2020

ग्वालियर। कोविड-19 में ड्यूटी करने वाले एक डॉक्टर को कोरोना संक्रमण वॉरियर्स बनना महंगा पड़ गया। जिस लैट में डॉक्टर परिवार के साथ रहते हैं उस अपार्टमेंट के अन्य लैटों में रहने वाले सैकड़ा से अधिक पड़ौसियों ने कल तक लैट खाली करने की धमकी यह कहकर दी जा रही है कि तु हारे कारण हम स ाी लोग कोरोना संक्रमित हो जाएंगे। सोमवार सुबह से ही अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसियों से मिल रही धमकी से घबराए डॉक्टर परिवार ने स्वयं को फ्लैट में बंद कर लिया। 
हरीशंकरपुरम कॉलोनी स्थित साहिल अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर यूजी-3 प्रथम लोर पर परिवार के साथ रहने वाले डॉक्टर रवि गुप्ता पेशे से चिकित्सक  है। इन दिनों कोरोना संक्रमण के चलते संविदा नियुक्ति पर मोतीमहल स्थित क मांड कंट्रोल सेंटर में पदस्थ है। डॉ.गुप्ता को रोजाना ही कमांड सेंटर को कॉल आने पर बार-बार आना जाना पड़ता है।
डॉक्टर गुप्ता जो कि इस अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट में किराए से रहते है। जैसे ही गुप्ता के कोरोना ड्यूटी करने का पता अपार्टमेंट में रहने वाले एक दर्जन परिवारों को लगा वैसे ही इन सभी पड़ोसियों ने डॉक्टर गुप्ता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उस समय हद हो गई जब अपार्टमेंट में रहने वाले सभी पड़ौसी एकत्रित होकर डॉक्टर के फ्लैट पर जा खड़े हुए।                         
प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद किया स मान
दो दिन से डॉक्टर को धमका रहे पड़ोसियों ने जब तहसीलदार शिवानी पाण्डेय और झांसी रोड टीआई रमेश शाक्य को पुलिस जवानों के साथ मौके पर खड़ा देखा तो सभी पड़ोसियों के स्वर बदल गए और अफसरों की मौजूदगी में डॉ. रवि गुप्ता द्वारा की जा रही देश सेवा के लिए स मानित किया।