मोटर पार्टस के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुकसान
May 04 2020
ग्वालियर। टमटम वाहन के पार्ट्स के गोदाम में देर रात शॉर्ट सर्किट हो जाने से भीषण आग लग गई। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल की एक के बाद एक कई गाडिय़ां मौके पर पहुंची और दमकलकर्मियों को बारिश और आंधी के कारण परेशान भी होना पड़ा। चार घंटे की मशक्कत कर दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।
गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के धर्मवीर पेट्रोलपंप के सामने टमटम वाहनों की एजेंसी है और पास में ही गोदाम बना हुआ है। देर रात गोदाम में से आग की लपटें उठ रही थीं। आसपास रहने वाले लोगों ने जब आग की गंध महसूस की तो तुरंत ही पुलिस नियंत्रण कक्ष को खबर की। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि गोदाम में से आग की लपटें उठ रही हैं तो मदद के लिए फायर ब्रिगेड दस्ते को सूचना दी। गोदाम में आग लगने की खबर मिलते ही मुरार सब स्टेशन से एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए पानी फेंकना शुरू कर दिया लेकिन आग बढ़ती गई तो मदद के लिए सब स्टेशन से अन्य गाडिय़ों को बुलाया गया। गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर उमंग प्रधान, सहायक फायर ऑफिसर देवेंद्र जखेनिया भी मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने के लिए गोदाम का ताला पुलिस की मौजूदगी में तोड़कर पानी फेंकना शुरू कर दिया, दमकलकर्मियों का कहना है कि 7 गाड़ी पानी फायर कर 4 घंटे में काबू कर लिया। गोदाम रामजीदास खंडेलवाल का है और गोदाम में आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है, जिसका आंकलन किया जा रहा है।
दमकल अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में आग लगने की सूचना रात 11.55 पर जैसे ही लगी तो मुरार सब स्टेशन से गाड़ी रवाना की गई। गोदाम संचालक रामजीदास खंडेलवाल का कहना है कि आग बिजली का फॉल्ट होने के कारण लगी है। ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से केबिल जल गई जो गोदाम में पहुंच गई। आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
बोरी के गोदाम में लगी आग
माधौगंज थाना क्षेत्र के जगन भैया की गली में स्थित एक बोरी के गोदाम में सोमवार की दोपहर आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल दस्ता मौके पर पहुंच गया और आग पर काबू कर लिया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









