गरीब परिवारों को मु त मिला चावल

May 04 2020

ग्वालियर। शहर में जारी लॉकडाउन के चलते हर गरीब परिवार का चूल्हा जले और परिजनों को दोनों समय भोजन उपलब्ध हो सके इसके लिए सोमवार को शहर के सात वार्डों में संचालित हो रही 25 राशन की दुकानों से एक महीने के राशन का वितरण प्रधानमंत्री अन्य कल्याण योजना के अंतर्गत बीपीएल कार्ड धारियों को किया जा रहा है। शहर में  सात वार्डों के जद में आने वाली 25 पीडीएस राशन की दुकानों से 12 हजार बीपीएल कार्ड धारियों को मई महीने का राशन मु त बांटे जाने की खबर मिली। जैसे ही सोमवार सुबह बीपीएल कार्ड गरीबों को मिली वैसे ही सुबह ये कार्ड धारक हाथों में थैला व बोरियां लेकर सैकड़ों की सं या में राशन की दुकानों के बाहर लग रही लंबी-लंबी कतारों में जा खड़े हुए।
फूड कंट्रोलर सीएस जादौन ने बताया कि सोमवार को 25 राशन की दुकानों में से एक राशन की दुकान से कोविड-19 आपदा के तहत आने वाले ऐसे हितग्राही जिनके पास खाद्यान्न की पर्ची नहीं है जबकि बीपीएल सूची में नाम दर्ज है ऐसे ढाई हजार पात्र धारकों को चार किलो गेहूं व एक किलो चावल का वितरण मु त किया जा रहा है।                     
पुलिस की मौजूदगी में बांटा जा रहा है राशन
राशन की दुकानों से राशन सुबह आठ बजे से पुलिस व फूड वि ााग के अधिकारियों की मौजूदगी में वितरण किया जा रहा है। मु त राशन सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक वितरित किया गया। राशन प्राप्त करने के लिए बीपीएल कार्डलेकर संबंधित राशन की दुकान पर पहुंचना होगा। यह राशन बिना पीओएस मशीन के ही मैन्यूअल तरीके से वितरण हो रहा है। कंट्रोलों के बाहर लाइन लगी रहे और सोशल डिस्टेंस का पालन हो इसके लिए पुलिस को अच्छी खासी मशक्कत  करना पड़ी। सुबह नई सड़क पर आलम यह था कि कतार 200 मीटर से आगे तक लगी हुई थी। कैलाश टॉकीज के पास स्थित आर्य समाज के मंदिर के सामने बनी कंट्रोल से चावल लेने के लिए लोगों की भीड़ इस कदर लगी कि कतार चंपाबाग धर्मशाला के आगे तक निकल गई। यही हाल शहर के अन्य कंट्रोलों पर देखने को मिला।