शुद्ध व पर्याप्त पानी के लिए पीएचई का अमला कर रहा कार्य: निगमायुक्त
May 04 2020
ग्वालियर। गर्मियों में शहर के नागरिकों को पर्याप्त व शुद्ध जल मिले इसके लिए सभी संबंधित इंजीनियर नियमित जल सप्लाई की मॉनिटरिंग करें तथा आगामी 2 माह तक पीएचई का पूरा अमला अपनी पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ कार्य करें। इसके साथ ही कल आंधी व तूफान के कारण मोतीझील एवं तिघरा प्लांट पर जो फॉल्ट आए हैं उनका तुरंत संधारण करें और जलापूर्ति सुचारू रूप से प्रारंभ करें। उक्त आशय के निर्देश नगर निगम आयुक्त श्री संदीप माकिन ने सोमवार को मोतीझील एवं तिघरा प्लांट पर चल रहे संधारण कार्य का निरीक्षण करते हुए अधीक्षण यंत्री आर एल एस मौर्य एवं कार्यपालन यंत्री जागेश श्रीवास्तव को दिए।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त माकिन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल की शुद्धता का विशेष ध्यान रखें और शहरवासियों को जो जल प्रदाय किया जा रहा है वह पूर्ण रूप से शुद्ध होना चाहिए। जिसके चलते अधीक्षण यंत्री मौर्य एवं कार्यपालन यंत्री श्रीवास्तव ने जल की शुद्धता का परीक्षण करने हेतु निगम आयुक्त के समक्ष ही प्लांट पर स्वयं जल पीकर जल की शुद्धता को प्रमाणित किया।
इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त माकिन ने तिघरा व मोतीझील प्लांट पर विद्युत फाल्ट व आंधी के कारण आए समस्या को देखा एवं शीघ्र ही दोनों प्लांटों पर फाल्ट ठीक करने के लिए संधारण कार्य तेजी से करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए इसके साथ ही निगमायुक्त ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए की आगामी 2 माह के लिए गर्मी के सीजन में पीएचई के सभी इंजीनियर जल प्रदाय के समय प्लांट एवं क्षेत्र में उपस्थित रहें तथा जल प्रदाय को लेकर होने वाली किसी भी प्रकार की समस्या का तत्काल निराकरण करें। इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









