निगम महिलाओं से क्रय कर रहा है उनके द्वारा घर में निर्मित मास्क

May 04 2020

ग्वालियर। प्रदेश की महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने एवं स्वाबलंबी बनाने के उददेश्य से राज्य सरकार द्वारा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के माध्यम से औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन योजना के तहत मास्क जीवन शक्ति योजना प्रारंभ की गई है जिसमें शहर की महिलाएं ऑनलाइन पंजीयन कराकर मास्क घर में निर्मित कर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के बालभवन स्थित मंगल भवन के सामने बने कार्यालय में जमा करा सकती है। 
उपायुक्त राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन डा अतिबल सिंह यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि मास्क जीवन शक्ति योजना के तहत नगर निगम ग्वालियर में अभी 775 महिलाओं ने पंजीयन करा लिया है तथा अनेक महिलाओं द्वारा मास्क बनाकर जमा किए जा रहे हैं जिसमें लगभग 4660 मास्क जमा भी हो चुके हैं। प्रथम चरण में पंजीकृत महिलाओं को 200-200 मास्क निर्धारित साईज एवं निर्धारित मटेरियल के बनाने हैं। 200 मास्क जमा करने के उपरांत संबंधित महिलाओं को ऑनलाइन भुगतान कर दिया जाएगा। डॉ यादव ने बताया कि महिलाओं को मास्क शत प्रतिशत कॉटन के कपडे के तथा 40 जीएसएम कॉटन न्यूनतम माप, डबल लेयर, थ्री फोल्ड में 4 इंच चैडा व 8 इंच ल बे साइज में होना चाहिए।