आंधी में गिरे पेड़ों की छंटाई कर सुगम किया यातायात
May 04 2020
ग्वालियर। गत दिवस शहर में आए आंधी व तूफान के कारण शहर में 12 स्थानों पर पेड गिरने से जहां विद्युत सप्लाई ठप हो गई थी वहीं सभी स्थानों पर रास्ते अवरुद्व हो गए थे, जिसके चलते नगर निगम के पार्क विभाग के एक सैकडा से अधिक कर्मचारियों द्वारा रातभर व दिनभर तेज गति से कार्य कर विभिन्न रास्तों को यातायात के लिए सुगम किया तथा विद्युत सप्लाई प्रारंभ कराने में सहयोग किया।
पार्क अधीक्षक मुकेश बंसल ने जानकारी देते हुबए बताया कि गत दिवस बहुत ही तेजी से शहर में आंधी, तूफान पर बारिश आने के कारण शहर में विभिन्न स्थानों मुरार क्षेत्र सर्किट हाउस मुरार, हेमसिंह की परेड गेामती की फडी, कैंसर हास्पिटल, हाई कोर्ट के पास, कांचमील, बटालियन, अवाडपुरा सहित अन्य स्थानों पर विशाल पेड गिरने की शिकायत आई थी जिसके चलते निगम के पार्क विभाग के कर्मचारियों द्वारा रात्रि से कार्य प्रारंभ कर आवश्यक रास्ते क्लियर किए इसी के साथ ही विद्युत तारों को भी हटाया तथा सुबह से ही पार्क विभाग के कर्मचारी निरंतर कार्य कर पेडों को रास्तों से हटाने का कार्य कर रहे हैं। ज्यादातर स्थानों पर रोडों पर यातायात प्रारंभ हो गया है तथा विद्युत सप्लाई भी प्रारंभ हो गई है। शेष कार्य भी कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









