गाय व अन्य पशुओं के लिए घर के बाहर रखवाया चारा व पानी
May 04 2020
ग्वालियर। कोरोना के संकटकाल के दौरान आमजनों की सहातार्थ अनेक समाजसेवी संस्थाएं एवं नागरिक गण आगे आकर सहयोग कर रहे हैं तथा आमजनों को भोजन, राशन व अन्य आवश्यक सामाग्री उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं पशु व पक्षियों के प्रति भी हम सभी को संवेदनशीलता दिखानी होगी तथा आवारा पशुओं एवं पक्षियों के लिए भी खाना एवं पानी की व्यवस्था के लिए आगे आना चाहिए।
पर्यावरण के प्रति संवेदनशील व पशु पक्षियों के प्रति दया का भाव रखने वाले नगर निगम ग्वालियर के पूर्व आयुक्त विनोद शर्मा ने सिटीसेंटर स्थित मेट्रो टावर के पीछे स्थित अपने आवास के बाहर गाय व अन्य आवारा पशुओं के लिए हरा चारा व पानी के लिए टंकी रखबाई है तथा उसमें खाली होते ही पानी भरवाने की व्यवस्था क जाती है। श्री शर्मा द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य से वह शहर के अन्य नागरिकों के लिए उदाहरण बन रहे हैं। श्री शर्मा द्वारा की गई पहल की शहर भर में सराहना हो रही है तथा अन्य लोग भी उनकी तरह की आगे आ रहे है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









