वनकर्मी की गोली मारकर हत्या
May 04 2020
ग्वालियर। जंगल में सर्चिंग करने के लिए गई वन टीम पर एक शिकारी ने हमला कर दिया। शिकारी द्वारा चलाई गोली एक वनकर्मी को लगी। घटना आरोन थाना क्षेत्र के करई पाटई गांव में सोमवार सुबह की है। घटना के बाद आरोपी वहां से भाग गया। वहीं घायल वनकर्मी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
हजीरा थाना क्षेत्र के यादव धर्मकांटा गदाईपुरा निवासी दीपू राणा (24) पुत्र सूरज सिंह राणा वनकर्मी है और अभी उसकी ड्यूटी आरोन थाना क्षेत्र के करई पाटई स्थित करई चौकी पर सनकुआं उत्तर में चल रही है। सोमवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ जंगल की सर्चिंग करने के लिए निकला था। जंगल में पहुंचने के बाद मोगिया जाति का युवक वन्य जीवों का शिकार करता दिखा। युवक को शिकार करते हुए देखा तो दीपू तथा अन्य वन कर्मचारी उसे पकडने दौड़े तो आरोपी ने उनकी तरफ फायर कर दिया। फायर सीधा दीपू के सीने में लगा, जिससे वह घायल हो गया। दीपू को घायल देखकर साथी कर्मचारी उसे उपचार के लिए लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में जंगल की सर्चिंग शुरू कर दी। वहीं घायल दीपू को लेकर साथी कर्मचारी जब अस्पताल पहुंचे तो वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया गया है कि मृतक दीपू के परिवार में दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और बेटा है। मृतक के बारे में बताया गया है कि वह काफी मिलनसार था और अपनी ड्यूटी के लिए हमेशा तत्पर रहता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









