प्याज के ट्रक में छिपे 22 लोग पकड़े, इंदौर से झांसी जा रहा था ट्रक

May 03 2020

 ग्वालियर।  रविवार को 22 मजदूरों को अवैध रूप से इंदौर से उत्तर प्रदेश जा रहे एक ट्रक को कपू थाना पुलिस के जवानों ने चेकिंग के दौरान शिवपुरी  लिंक रोड पर पकड़ा। जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान शिवपुरी लिंकरोड चिरवई नाका पर कपू थाना पुलिस ने सघन चेकिंग के लिए बेरीकेड लगाए थे, इस दौरान एक प्याज की खेप ला रहे ट्रक क्रमांक यूपी93-एटी0623 को चेकिंग के लिए रोका गया तो ट्रक के केबिन में बड़ी सं या में लोग जिसमें महिलाएं और शिशु भी शामिल थे उन्हें उतारा गया। ट्रक की चेकिंग के दौरान इतनी सं या में लोगों को देख पुलिस भी सकते में आ गई। इसमें कई लोग तो ट्रक की केबिन के ऊपर, कुछ लोग तिरपाल के नीचे छिपे हुए थे और कुछ लोग पुलिस से बचने प्याज के बोरियों के ऊपर लेट गए थे। पुलिस ने जब उनकी ट्रेवल हिस्ट्री पूछी तो उन्होंने कहा कि वे तो इंदौर और उसके आसपास मजदूरी जैसा काम करते हैं और वे छतरपुर, इटावा और मैनपुरी के रहने वाले हैं। ट्रक चालक ने बताया कि मैं शिवपुरी से आ रहा था तभी वहां के पुलिस अधिकारी ने पैदल जा रहे 22 लोगों को ट्रक में बिठाने का कहा था। चूंकि में झांसी की तरफ जा रहा था तो उन्हें वहां छोड़ देता। इसमें मेरा किया दोष है। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने  बताया कि 11-30 बजे हमने इंदौर से आ रहे ट्रक को संदेह के आधार पर रोका था। इस दौरान सभी लोगों को कपू थाना पुलिस के जवानों ने भोजन-पानी की व्यवस्था की और फल भी दिए।
मुसाफिरों की मेडिकल टीम ने की जांच
सभी मुसाफिरों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्क्रीनिंग की। सहायक इंसीडेंट कमांडर ने उनकी ट्रेवल हिस्ट्री के बारे में पूछा। अब प्रशासन उन्हें घर वापसी की तैयारी कर रहा है। प्रशासनिक टीम के सदस्य अरविन्द शुला ने बताया कि उनकी जांच कर दी गई है और घर वापसी के लिए प्रशासन तैयारी कर रहा है।