सब्जी मंडी में उड़ा रहे लॉकडाउन की धज्जियां

May 03 2020

ग्वालियर। पुलिस और प्रशासन की लाख कोशिशों के बावजूद लोग भीड़ लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं। रविवार को शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सं या तीन पर स्थिर है। जांच रिपोर्ट के खुलासे के बाद पुलिस ने ग्वालियर जिले के सीमा क्षेत्रों में स ती बढ़ा दी है। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर हर रास्ते को बंद कर रखा है। लोग घर से निकलकर बाहर न आए इसके लिए लगातार गश्त की जा रही है। लेकिन हैरत की बात कि सड़कों से भगाए सब्जी वाले हठधर्मिता का परिचय दे रहे हैं। लोगों की सूचना के बाद पुलिस हाथों में डंडे लिए सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं लेकिन लोगों में भय नहीं है। सुबह से ही पुलिस ने कई प्रमुख चौराहों से बाइक व दो चारपहिया वाहन को जब्त कर जुर्माना वसूला। आगे लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर प्राथमिकी दर्ज करने की चेतावनी दी गई। सुबह सब्जी मंडी में लोगों ने हद पार कर दी। यहां लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ी देखी गईं।
इधर सुबह से दोपहर दो बजे तक किराना दुकानों को छूट दी गई लेकिन यहां पर भी सोशल दूरी नहीं रखी गई। आज कोरोना राहत का राशन देने का पीडीएस दुकान से अंतित दिन है। कई दुकानों पर पुलिस के जवान सामाजिक दूरी का पालन कराने तैनात रहे। इधर कई दुकानों पर राशन लेने के लिए लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर एकत्र हो गए। राशन लेने के लिए उन्होंने सोशल डिस्टेंस तक का पालन नहीं किया। इस पर पुलिस को स ती बरतनी पड़ी और लाठी फटकार कर भीड़ को अलग किया। इसके बाद लाइन लगवाकर लोगों को राशन बांटा गया।
जहां कोरोना पॉजिटिव मिले उन क्षेत्र में स ती 
ग्वालियर में कोरोना वायरस के तीन मरीज मिलने के बाद इन्हें अस्पताल में वारेंटाइन किया गया है। लेकिन इनके निवास के आसपास के रहने वाले लोग डरे व सहमे हैं। यहां पर गली व चौराहे पर बैरिकेडिंग लगी है। किसी को न अंदर जाने दिया जा रहा है और न ही बाहर। सभी अपने घरों में कैद हैं। दूधवाले डर के कारण दूध देने घरों में नहीं गए। हाथ ठेले वाले भी सब्जी बेचने नहीं जा रहे हैं ऐसा वहां के लोगों का कहना है।