कोरोना के कर्मवीरो का स मान कर पूर्व पार्षद कौरव ने मनाया जन्मदिन
May 03 2020
ग्वालियर। कोरोना के संकट काल में शहर वासियों को अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्ति दिलाने वाले सफाई कर्मवीरों का स मान कर वार्ड क्रमांक 1 के पूर्व पार्षद जगत सिंह कौरव ने अपना जन्मदिन सेवा संकल्प के रूप में मनाया। श्री कौरव ने अपने जन्म दिवस के अवसर पर वार्ड 1 में कार्यरत सभी 65 सफाई कर्मियों को राशन की किट स्वच्छता किट प्रदान कर उन्हें स मानित किया इसके साथ ही जनकताल स्थित गौशाला पर गौ भोग भी लगाया।
दुनिया भर में इस समय चल रहे कोविड-19 के संकट काल में जहां डॉक्टर मेडिकल स्टाफ एवं पुलिसकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों का इलाज व सुरक्षा कर रहे हैं इसके लिए उनकी सराहना की जानी चाहिए वहीं दूसरी ओर हम सभी लोगों के घरों से प्रतिदिन निकलने वाली गंदगी से शहर के नागरिकों को मुक्ति दिलाने का जो कार्य कोरोला के महावीर सफाई योद्धा कर रहे हैं इसके लिए उन सफाई महा योद्धाओं का योगदान हम सभी को कोरोना के संकट से बचाने में बहुत महत्वपूर्ण है। इन्हीं सफाई महायोद्धाओं के प्रति स मान का भाव प्रकट करने के लिए अनेक समाजसेवी संस्थाएं आगे रही हैं और विभिन्न प्रकार से उन्हें सहयोग प्रदान कर रही हैं।
सफाई महा योद्धा के प्रति इसी प्रकार स मान का भाव रखते हुए जगत सिंह कौरव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर इन्हीं सफाई कर्मवीरों का स मान वह सहयोग करने के उद्देश्य से जनक ताल स्थित गौशाला में वार्ड 1 में कार्यरत सभी सफाई कर्मवीरों को आमंत्रित कर उन्हें स्वयं की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर की बोतल के साथ ही मास्क उपलब्ध कराया और पुष्प हार पहना कर उन्हें स मानित किया। इसी के साथ ही श्री कौरव द्वारा सभी 65 सफाई कर्मवीरों को राशन की सामग्री की एक-एक किट भी सहायतार्थ प्रदान की गई जिसमें आटा, दाल, चावल , शक्कर सहित अन्य सामग्री सफाई कर्म वीरों को प्रदान की।
इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्री कौरव द्वारा सभी सफाई कर्म वीरों को 1- 1 मीटर के अंतर से खड़ा कर उन्हें राहत सामग्री प्रदान की गई। इसी के साथ ही जनक ताल स्थित गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर गौ भोग भी लगाया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









