सेना ने कलेक्ट्रेट में किया कोरोना वारियर्स का स मान, थानों में बांटी मिठाई

May 03 2020

ग्वालियर। आपका साहस अतुल्यनीय है, आपने समाज और देश की रक्षा के लिए पिछले एक माह से ज्यादा समय तक सड़कों पर खड़े रहकर लोगों को कोरोना संकमण से बचाया है। आपके साहस के कारण ही आज लोग सुरक्षित हैं और कोरोना संक्रमण और लोगों के बीच आप सीना तान कर खड़े रहे। यह बात रविवार को मुरार और गोला का मंदिर थाने में पुलिसकर्मियों का स मान करते हुए आर्मी अफसरों ने कही। 
उन्होंने कहा कि पिछले एक माह से कोरोना के खिलाफ सड़क पर लड़ाई लड़ रहे पुलिसकर्मियों के कारण ही ग्वालियर सुरक्षित है और यहां पर वायरस का संक्रमण नहीं फैल सका। पुलिसकर्मियों ने लोगों की रक्षा के लिए दिन-रात सड़कों पर खड़े होकर लॉकडाउन का पालन कराया, जिसके चलते लोग जागरूक हुए और मास्क का उपयोग शुरू किया, साथ ही लोकल डिस्टेंस का पालन करना सीख लिया। 
आर्मी अफसरों ने बताया कि सही मायनों में कोरोना के खिलाफ पुलिस का यह युद्ध ना दिखने वाले दुश्मन से है और पुलिसकर्मियों को नहीं मालूम कि कौन सा व्यक्ति संक्रमित है और किससे उन्हें बचाना है और किससे दूरी बनाकर रखनी है।
एएसपी सुमन गुर्जर ने कहा कि सही मायने में पुलिस अफसरों के साथ जवानों की विशेष भूमिका रही और हर जवान कोरोना के खिलाफ लगातार अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहा है। जहां पर भी जरूरत पड़ी उन्होंने ना समय देखा और ना ही अपनी परेशानी की ओर देखा। उनकी काम के प्रति जीवटता के चलते ही लोग सुरक्षित हैं। 
पुलिसकर्मियों को स मानित करने पहुंचे आर्मी अफसरों ने पुलिसकर्मियों को स मानित करते हुए उन्हें मिठाई भेंट की और गरीबों के लिए राशन के पैकेट पुलिसकर्मियों को सौंपे।