डॉ. सिकरवार ने वार्ड 26, 27 एवं 28 में खाद्य सामग्री का वितरण किया

May 02 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज करीब 3300 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड 26, 27 एवं 28 के शिवनगर, नितिन नगर, गली नं.1,2,3,4 मीरा नगर, गेरू वाला बंगला, किचलू का बाड़ा, पीतल कारखाना, शिवहरे कॉलोनी, त्यागी नगर, भगवती कॉलोनी, काशीपुरा एवं अन्य आस-पास के क्षेत्रों में किया गया। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुये कहा कि कोविड-19 (कोरोना) वायरस के कारण जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, निर्धन परिवारों के घर का चूल्हा उनकी रोजाना की जाने वाली मजदूरी से जलता है और वर्तमान में पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन की वजह से हर तरह का कार्य ठप हो चुका है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि आप सभी मेरे परिवार के सदस्य है और आपकी परेशानियों को दूर करना मेरा कर्तव्य है, इस संकट की घड़ी में आप लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं आप लोगों को सरकार द्वारा जरूरत की हर वस्तु मुहैया कराई जायेगी। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुय लोगों को कोरोना वायरस से बचने के उपायों के बारे में बताया। खाद्यय् वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ पवन जैन, प्रमोद जैन, न्यास के सहसचिव अवधेष कौरव, वार्ड 27 पार्शद बृजेष गुप्ता, वार्ड 28 पार्षद पुरूशोत्तम टमोटिया, षिवराम जाटव, मुकेष दुबे, मनीश, देवेन्द्र कटारे, जबर सिंह, विजय बहादुर त्यागी, न्यास के प्रचार सचिव सुरेश प्रजापति, न्यासी आदित्य सिंह सिकरवार, आषीश साहू, कौषलेष कुषवाह, प्रदीप कुषवाह, राजेन्द्र राठी, अंकित कठठ्ल, गिरिश गुप्ता, रामकेष कौरव, गणेष सोनी, गंगाराम प्रजापति, भुवनेश सारस्वत, अभय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।