फायरिंग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने किया गिर तार
May 02 2020
ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन द्वारा ''कोरोना वायरस महामारीÓÓ के दौरान अपराध घटित करने वाले आरोपियों एवं बदमाशों की धरपकड़ हेतु ग्वालियर पुलिस समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र विकसित कर ऐसे आरोपियों एवं बदमाशों की शीघ्र गिर तारी करने हेतु आदेशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा जारी निर्देशों के परिपालन मे कार्य करते हुए थाना प्रभारी बिजौली वीरसिंह ठाकुर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि गत दिवस थाना बिजौली क्षेत्र दो पक्षों के बीच हुई मारपीट व फायरिंग की घटना के फरार आरोपियों को ग्राम बिजौली के खेतों के आस-पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से तत्काल थाना प्रभारी बिजोली ने थाना बल की टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर 3 लोगों को धर दबोचा। पुलिस द्वारा पूछताछ करने उन्होने अपने नाम महेन्द्र पुत्र भारत जाटव, उम्र 27 साल, दीपू उर्फ दीपक पुत्र बीरू जाटव, उम्र 18 साल, बीरू पुत्र भारत जाटव उम्र 38 निवासीगण ग्राम बिजौली जिला ग्वालियर बताये। उक्त बदमाषों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 01-12 बोर रायफल मय 01 जिंदा राउण्ड, 315 बोर का देशी कट्टा मय जिंदा राउण्ड, तीन लोहे के सरिया एवं डण्डा बरामद किये गये। गिर तार बदमाशों ने पूछताछ मे यह भी बताया कि उनकी पूर्व से दयाराम खटीक से रंजिश चल रही है जिस कारण से यह गोली कांड हुआ है और दयाराम खटीक द्वारा भी अपने साथियों के साथ मिलकर उनके उपर फायरिंग की गई थी पुलिस के डर वे लोग घटना स्थल से फरार हो गये। गिर तार बदमाशों के विरूद्ध थाना बिजौली मे मारपीट व हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीवद्ध था।
डॉयल-100 पर सूचना मिली थी कि ग्राम बिजौली में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग हो रही है। उक्त सूचना पर डॉयल-100 ने तत्काल मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां दयाराम खटीक, पुरूषोत्तम खटीक, मनीष खटीक उपस्थित मिले जिन्हें डॉयल-100 ने थाने पर लाकर उक्त फरार बदमाशों के खिलाफ मारपीट व हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीवद्ध किया। बदमाशों की गिर तारी होने पर घटना की सही जानकारी मिली जिससे फरियादी दयाराम खटीक, पुरूषोत्तम खटीक, मनीष खटीक के विरूद्ध भी मारपीट व हत्या के प्रयास का प्रकरण पंजीवद्ध कर सभी आरोपियों को गिर तार कर न्यायालय पेश किया जायेगा।
सराहनीय भूमिका: उक्त बदमाषों को गिर तार करने में वीरंिसह ठाकुर, सुरजीत ंिसह परमार, रामकुमार पाठक, अजय पाल यादव, जसवीर गुर्जर, रूस्तम, रामप्रीत, धर्मेन्द्र, संजीव, होतम, सैनिक हबीब की सराहनीय भूमिका रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









