&tv के कलाकारों ने इस वल्र्ड लाफ्टर डे पर मजेदार पलों को याद किया
May 02 2020
हंसी सबसे अच्छी दवा है और तनाव को दूर रखने का अच्छा तरीका भी। &tv के पास कुछ ऐसी सुनहरी यादें हैं, जिन्हें सुनकर आप हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। ये यादें आपकी मुस्कुराहट को हंसी में बदलकर आपकी चिंताओं को दूर कर सकते हैं। इस वल्र्ड लाफ्टर डे पर आपको हंसाने के लिये आपके चहेते -ज्ट कलाकार अपने शूटिंग के दिनों के कुछ मजेदार पल और अनुभव साझा कर रहे हैं।
दरोगा हप्पू सिंह की भूमिका निभा रहे योगेश त्रिपाठी ने लुंगी से जुड़ी एक मजेदार घटना बताते हुए कहा, &tv के हप्पू की उलटन पलटन में अपने पहले सीन की शूटिंग करते हुए मुझे लंुगी पहननी थी, और मैं ऐसा पहली बार कर रहा था। जब हमने पहला टेक शुरू किया, तो मेरी लुंगी ढीली हो गई और मुझे इसका पता तब तक नहीं चला, जब तक कि उससे जुड़ा माइक मेरे पैरों में नहीं आ गिरा। अपनी इज्जत बचाने के लिये मैंने बिस्तर पर पड़ा एक कंबल लपेट लिया। मुझे कंबल में लिपटा देखकर पूरी कास्ट खूबी हंसी और सेट पर हर किसी के लिये एक चुटकुला बन गया।’’
‘भाबीजी घर पर हैं‘ के सेट की एक अन्य घटना बताते हुए मनमोहन तिवारी ऊर्फ रोहिताश्व गौड़ ने कहा, ‘‘सौम्या अपनी मैटरनिटी लीव से लौटी ही थीं और उन्हें सेट पर फिर से देखकर सभी खुश थे। दो दिन बाद आसिफ जी और शुभांगी जी ने मेरे और पूरे क्रू के साथ मजाक करने की सोची। हमारी रिहर्सल के बीच शुभांगी जी वाशरूम की ओर दौड़ीं, जैसे उन्हें कुछ परेशानी हो। सभी को चिंता हुई कि शुभांगी जी को क्या हुआ और ऐसा दो दिन तक चलता रहा। हर किसी को चिंता में देखकर मैंने आसिफ जी से पूछा कि शुभांगी जी को क्या हुआ है और उन्होंने बताया कि वे प्रेग्नेंट हैं। मैं खुश हुआ, लेकिन चिंतित भी कि सौम्या अभी मैटरनिटी ब्रेक से लौटी हैं और अब शुभांगी जी को बे्रक पर जाना होगा। हर किसी को चिंतित देखकर शुभांगी जी जोर से हंसी और बताया कि यह मजाक था और वह प्रेग्नेंट नहीं हैं। इस घटना की याद हमेशा ताजा रहती है।’’
&tv के हप्पू की उलटन पलटन के सेट की एक मजेदार घटना साझा करते हुए कामना पाठक द्वारा अभिनीत दबंग राजेश ने कहा, ‘‘हप्पू की उलटन पलटन के शुरूआती एपिसोड्स की शूटिंग के समय एक सीन था, जिसमें मुझे एक खास कहावत बोलनी थी और उसे उर्दू में बोलना था। ऐसा इसलिये था, क्योंकि मैं एक नाटक के लिये अभ्यास कर रही थी, जिसमें मुझे उर्दू बोलनी थी और मैं शो में राजेश बनकर वह बुदबुदाने लगी। ऐसा गलती से हुआ और निर्देशक ने मेरी गलती को ठीक किया और सेट पर हर कोई हंसने लगा। वह सबसे यादगार शूटिंग थी, जब पूरे क्रू ने मुझे हाय अल्लाह कहकर चिढ़ाया!’’
एक शो का पूरा सेट एक परिवार की तरह होता है और ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी‘ इस कहावत का सही उदाहरण है। पप्पू बने मनमोहन तिवारी ने एक मजेदार घटना के बारे में बताया, जब गुड़िया हमारी सभी पे भारी में गुड़िया की भूमिका निभा रही सारिका बहरोलिया की टांग पूरी कास्ट ने खींची थी, ‘‘कुछ दिनों से पूरी कास्ट को घर का बना बैंगन का भरता पसंद है, जो रवि जी कुछ दिनों से लंच के लिये लाते हैं। एक दिन रवि जी का टिफिन देर से आया और सारिका लंच कर चुकी थी। मैंने, रवि जी और समता जी ने खाना शुरू किया और जब खाना खत्म होने वाला था, तब हमने सारिका से मजाक करने की सोची। हमने उसके लिये टिफिन में थोड़ा खाना छोड़ा और उसे छुपा दिया। गुड़िया आई और भरते के बारे में पूछा और सभी ने कहा कि वह खत्म हो गया है, तो वह बहुत नाराज हो गईं। उसे देखकर हमें बुरा लगा और हमने उसे बताया कि हम मजाक कर रहे थे और हमने उसके लिये कुछ छोड़ा है। पूरी कास्ट इस बात पर खूब हंसी।’’
गुड़िया हमारी सभी पे भारी की गुड़िया यानि सारिका बहरोलिया एक मजेदार पल को याद कर रही हैं, जो शो के सेट पर उनके साथ हुआ। उन्होंने बताया, ‘‘कुछ दिन पहले ही हमारे शो के 100 एपिसोड्स पूरे हुए और उस अवसर पर एक पार्टी रखी गई थी। मैंने अपने सीन पूरे किये और मेक-अप रूम की तरफ जा रही थी, लेकिन डेªसिंग रूम में एक लाल ब्लेज़र ने मेरा ध्यान खींचा। मुझे लगा कि आने वाले एपिसोड्स में कोई जादूगर या जोकर दिखाया जाने वाला है और मैंने वह पप्पू भैया और स्वीटी भाभी को भी दिखाया। सभी एक पल के लिये मुझे घूरने लगे और फिर मनमोहन जी (पप्पू भैया) ने बताया कि वह लाल ब्ले़जर मेरा ही है और मुझे उसे शाम की पार्टी में पहनना है। सभी हंसने लगे और आज भी सेट पर वह मजाक बड़ा लोकप्रिय है।’’
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









