गुजरात से आए लोगों को सिटी ग्रांट में क्वांरेंटाइन पर मल्टी के लोगों ने किया हंगामा
May 01 2020
ग्वालियर। शुक्रवार को गुजरात के अहमदाबाद, सूरत व अन्य शहरों से आए एक दर्जन से ज्यादा लोगों को जिला प्रशासन का अमला जांच पड़ताल के बाद जब इंदरगंज थाना क्षेत्र के होटल सिटी गं्राट में क्वांरेंटाइन के लिए लेकर पहुंचा तो होटल के पीछे बनी शांति मोहन रेसीडेंसी के बाशिंदों ने हंगामा कर दिया। आधा सैकड़ा से ज्यादा हंगामा कर रहे परिवारों का कहना था कि क्वांरेंटाइन वाले लोग कोरोना संक्रमित हो सकते है और उनके आने जाने से यहां कोरोना फैल जाएगा जिससे मल्टी के लोग भी संक्रमित हो जाएंगे। मल्टी के बाश्ंिादों के हंगामे के बाद चिकित्सकों का दल यहां से लोगों को ले गया और उन्हें सीता मैनोर होटल में क्वांरेंटाइन कराया। शहर से बाहर गए लोग जब लॉकडाउन में फंस गए तो काफी दिनों तक तो वह लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार करते रहे लेकिन जब लॉकडाउन खत्म नही हुआ तो उनका सब्र टूटने लगा और वह अपने घर वापसी के प्रयास करने लगे। शहर के एक दर्जन से ज्यादा लोग गुजरात के अहमदाबाद, सूरत व अन्य शहरों में फंसे परिवार प्रशासन की अनुमति लेकर बीते रोज ग्वालियर पहुंचे थे। ग्वालियर पहुंचने के बाद यह लोग जिला चिकित्सालय पहुंचे और वहां पर अपनी जांच कराई । जिला प्रशासन का आदेश है कि शहर के बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की जांच कर उसे क्वांरेंटाइन सेंटरों में क्वांरेंटाइन कराया जाए। जिससे बाहर से आने वाले लोगों से कोरोना न फैले। शुक्रवार की सुबह डेढ़ दर्जन से ज्यादा लोगों की जांच करने के बाद सीएमओ और चिकित्सकों का दल उन्हें क्वारेंटाइन कराने होटल सिटी ग्रांट पहुंचा था। शहर के बाहर से आए लोगों के होटल सिटी ग्रांट में क्वारेंटाइन कराने की जानकारी जैसे ही होटल के पीछे बनी शांति मोहन रेजीडेंसी में रहने वाले बाश्ंिादों को लगी तो वह इकट्ठा हो गए और हंगामा शुुरु कर दिया। यहां रहने परिवारों का कहना था कि क्वांरेंटाइन वाले लोग कोरोना संक्रमित हो सकते है और उनके आने जाने से यहां कोरोना फैल जाएगा जिससे मल्टी के लोग भी संक्रमित हो जाएंगे। मल्टी के बाश्ंिादों के हंगामे के बाद चिकित्सकों के दल ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर यहां क्वांरेंटाइन के लिए लागए गए लोगों को यहां से ले जाकर सीता मैनोर होटल में क्वांरेंटाइन कराया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









