ग्वालियर में पुलिस ने बड़ी मात्रा में पकड़ी अवैध शराब

May 01 2020

ग्वालियर। कोरोना संकट के बीच जारी लॉक डाउन में हजीरा पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। जिसकी कीमत लाखों रुपये में आंकी जा रही है। सीएसपी रवि भदैरिया के मुताबिक आज शाम पिन पॉइंट सूचनस मिलने पर पुलिस ने गौसपुरा नम्बर 1 में रहने वाले ज्ञान पुत्र किशन लाल वर्मा के मकान से अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने ज्ञान को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है क्या घर में बोटलिंग प्लांट है और शराब की इतनी बड़ी कब, कहां से और क्यो लाई गई है।