पुलिस ने वृद्धा को जन्मदिन पर पहुंचाया केक

May 01 2020

ग्वालियर।  पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन को पुलिस हेल्पलाइन पर सूचना प्राप्त हुई कि  दीनदयाल नगर निवासी 58 वर्षीय वृद्ध महिला का जन्मदिन है। उनके बेटे शोभित निगम (9628393825) द्वारा कॉल कर पुलिस अधीक्षक को केक पहुंचने का निवेदन किया था। एसपी ग्वालियर के आदेश पर  ग्वालियर पुलिस के कुलदीप सारस्वत, अभिषेक पाराशर, पुलिस आईटी सेल के सुरेन्द्र भटेले, मनीष दुबे ने स्वयंसेवी सुधीर त्रिपाठी, अनिरुद्ध चतुर्वेदी और संतोष तोमर के सहयोग से वृद्धा के घर केक पहुंचा कर उनको जन्मदिन की बधाई दी।