शहर के कई स्थानों पर लग रही हैं इस तरह सब्जी मंडियां
May 01 2020
ग्वालियर। शहर की मंडियों में भले ही लॉकडाउन का पालन कराने हुए ताले लटके हुए हैं लेकिन अवैध रूप से संचालित होने वाली सब्जी मंडी में खरीदारों की भीड़ भोर होते ही लग गई। आलम यह था कि शहर के कई थाना क्षेत्र में सब्जी का यह कारोबार बेधड़क होकर चलता रहा और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी इन्हें रोक नहीं सके, इसकी खबर वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो उन्होंने आनन-फानन में इस कारोबार को रोकने के निर्देश दिए।
सस्ती सब्जी मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन ने 10 प्वाइंट निर्धारित किए हैं जिनमें से एक प्वाइंट सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने के कारण बंद कर दिया गया और एक प्वाइंट पर सब्जी कारोबारी पहुंचे ही नहीं। कोरोना मरीज मिलने के बाद सब्जी और फल मंडी को बंद रखने के निर्देश रात में जारी किए गए जिससे रात में ही पुलिस इन मंडियों में तैनात हो गई, लेकिन दूरदराज से आने वाले किसान और कुछ मुनाफाखोर अवैध रूप से सब्जी का कारोबार करते हुए नजर आए।
शुक्रवार की सुबह तिघरा रोड पर सब्जी कारोबारी अपना कारोबार धड़ल्ले से कर रहे थे और हाथ ठेले वालों को सब्जी बेच रहे थे। देखते ही देखते यहां अच्छी खासी भीड़ लग गई इसी तरह कटीघाटी के पास सब्जी की अवैध मंडी तड़के 4 बजे से सज गई और 7 बजे तक सब्जी कारोबारी दुकानों के बाहर अपना कारोबार करते हुए नजर आए। गोलपहाडिय़ा, अयोध्या बस्ती से लेकर गिरवाई तक सब्जी की कई जगह दुकानें लाइन से सजी रहीं और सस्ती सब्जी की चाह में लोगों की भीड़ जमा रही।
सब्जी मंडी बंद रहने के कारण शहरभर में हाथ ठेलों से सब्जी बेचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा, कई लोग तो देर रात में इन अवैध सब्जी मंडी से सब्जी खरीद लाए तो कई लोग किसानों के खेतों में ही पहुंचकर सब्जी ले आए। भौर होते ही गिरवाई, तिघरा रोड पर खेतों में सब्जी खरीदने के लिए लोगों की भीड़ देखी गई।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









