सड़कों से लेकर गलियों तक पहुंची पुलिस
May 01 2020
ग्वालियर। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन ने स ती शुरू कर दी है और आज किराना से लेकर सब्जी मंडी तक के शटर डाउन रखने के निर्देश दिए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस के वाहन सुबह से ही सायरन बजाते हुए सड़कों पर घूमें तो गलियों में लोगों की भीड़ जमा न हो इसके लिए पैदल मार्च पास्ट पुलिस अधिकारियों ने किया और जो लोग सड़कों पर निकल रहे हैं वह अपनी मजबूरी बता रहे हैं या फिर ड्यूटी कार्ड दिखा रहे हैं। पुलिस से नजर चुराकर कुछ व्यापारी अपनी दुकानों के शटर खोले हुए थे जिन्हें पुलिस ने बंद करा दिए। कोरोना वायरस जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए लॉकडाउन किया गया है, इस दौरान जरूरी सामान खरीदने के लिए राहत दी गई, लेकिन इस राहत पर शुक्रवार को ब्रेक लग गया। प्रशासन ने सुबह 9 बजे तक दूध, टोस्ट और अंडे की दुकानें खुलने की अनुमति दीं लेकिन इनके शटर भी 9 बजे से पहले ही डाउन हो गए, इस दौरान कुछ किराना कारोबारियों ने दुकानों के शटर आधे खोलकर कारोबार किया। पुलिस की नजर पड़ते ही इन्हें भी डाउन करा दिया गया।
दूध-बिस्किट खरीदने लगी रही भीड़
लॉकडाउन के दौरान सुबह 6 बजे से 9 बजे तक दूध की दुकानें खुलने की अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी गई थी जिसके चलते सांची पार्लर, अमूल दूध पार्लर की दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही थी तो दूधिए भी दुकानों पर दूध लेकर पहुंचे। इन दुकानों पर सुबह से ही दूध खरीदने के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों को भय था कि 9 बजने के बाद दुकानें बंद न हो जाएं। अधिकांश दुकानों के बाहर दुकानदार दूध की थैली, बिस्किट के पैकेट और ब्रेड बेच रहे हैं, जिन्हें खरीदने के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









