सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक खोली जा सकेंगी थोक दवा दुकानें
May 01 2020
ग्वालियर। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ना करने पर थोक दवा दुकानें बंद करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन थोक दवा एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा आम जनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री सिंह से आग्रह किया कि थोक दवा दुकानें पुन: खोलने का निर्णय लिया जावे, सभी दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पूर्ण पालन किया जावेगा।
थोक दवा विक्रेताओं के आश्वासन के बाद कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह द्वारा निर्णय लिया गया है कि शहर की थोक दवा दुकानें प्रात: 10 से शाम 6 बजे तक खोली जा सकती है, लेकिन सभी दुकानदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना सुनिश्चित करें, यदि दुकानदारों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया गया तो थोक दवा दुकानें बंद करने का निर्णय पुन: लिया जावेगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









