रेड जोन से आने वाले होंगे क्वारेंटाइन - एसपी
May 01 2020
ग्वालियर। शहर को संक्रमण से बचाना है और इसके लिए सीमा पर तैनात अफसर और जवान किसी तरह की कोताही ना करें। यह बात शुक्रवार को एसपी नवनीत भसीन ने उन थाना प्रभारियों की बैठक ली जिनके थाने की सीमा बॉर्डर से लगती है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए रेड जोन से आने वाले लोगों को सीधे क्वारेंटाइन किया जाए। एक भी व्यक्ति पुलिस की नजर से नहीं बचना चाहिए। बैठक में थाना प्रभारी झांसी रोड, गिरवाई, कंपू, महाराजपुरा और पुरानी छावनी मौजूद थे।
श्री भसीन ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए अब सीमा पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी, क्योंकि ग्वालियर में इस वायरस का प्रभाव नहीं है और जो भी कोरोना संक्रमित मिले हैं वे बाहर से इस संक्रमण को लेकर आए हंै। इसलिए इस महामारी पर रोक लगाने के लिए अब बाहरी राज्यों से आने वालों पर विशेष ध्यान दिया जाए। शहर को सुरक्षित रखने के लिए कोई कोताही ना हो।
झांसी रोड, कंपू तथा पनिहार में बनाए जा रहे नए प्वाइंट पर बाहरी वाहनों की जांच में किसी तरह की परेशानी ना आए, इसके लिए तीन नए वॉच टावर लगाए जा रहे हंै, जिससे पुलिसकर्मियों को वाहन की चेकिंग में किसी तरह की परेशानी ना आए।
बाहरी राज्यों से आ रहे लोग चेकिंग के बचने से बेला की बावड़ी से पहले उतरकर पैदल ही जिले में प्रवेश कर रहे है, इनकी जांच के लिए अब पनिहार के नया गांव पर भी एक नया प्वाइंट बनाया गया है। इसके साथ ही साफ निर्देशित किया गया है कि चेकिंग में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अगर जवान तथा अफसर कम हैं तो इसकी जानकारी कंट्रोलरूम पहुंचाई जाए। जिससे वहां पर अफसर और जवानों की तैनाती की जाए।
रेड जोन से आने वाले टारगेट पर
रेड जोन से आने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें जिससे वे शहर में पहुंचकर संक्रमण ना फैलाने पाएं। जो भी रेड जोन से आता है, उसे क्वारेंटाइन में भेजें, जिससे समय पर उनकी जांच हो सके और उनके संपर्क में आने से कोई संक्रमित ना होने पाए। साथ ही धूप से बचने के लिए पुलिस जवानों तथा अफसरों को छाते दिए गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









