लॉकडाउन से धंधा गया फांसी लगाकर जान दी

Apr 30 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते काम धंधा ना होने से परेशान चल रहे युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस भेज दिया है।
तिघरा थाना क्षेत्र निवासी शहीद हुसैन (26) पुत्र नशीर हुसैन तिघरा डेैम पर बोट चलाने का काम करता है। उसने चद्दर का फंदा बनाकर सुसाइड कर लिया। हादसे का पता चलते ही परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया है। युवक द्वारा फांसी लगाकर जान देने का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शव को पीएम हाउस पहुंचाया।
बताया गया है कि शहीद हुसैन का पांच माह पूर्व अर्सी बानो से विवाह हुआ था। परिजनों ने बताया कि लॉकडाउन के कारण काम धंधा नहीं मिल रहा था, इससे वह परेशान था। संभवत: इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।