सब्जी मंडी में कार्रवाई का असर पर्याप्त दूरी और मास्क लगाए दिखे क्रेता-विक्रेता

Apr 30 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को परेशानी से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर दस मंडियां लगवाई गईं थीं, लेकिन पहले ही दिन से लोगों ने यहां लॉकडाउन का पालन ठीक से नहीं किया, लेकिन पुलिस व्यवस्था बनाती रही। इसके बाद तो मंडियों में जुटने वाली भीड़ ने सारी हदें तोड़ते हुए इतनी हौचपौच मचाई कि पुलिस को यहां डंडे तक चमकाने पड़े, जब दो मंडियों में कार्रवाई हुई तो आज मेला मैदान, मुरार और हजीरा सब्जी मंडी में सब्जी बेचने और खरीदकर खेरीज में बेचने वाले दोनों ही लॉकडाउन का पालन करते दिखाई दिए। इनके चेहरे पर मास्क भी था और एक दूसरे से पर्याप्त एक मीटर की दूरी बनाकर यह गोलों में भी खड़े थे और अपना बारी आने पर ही आगे बढ़ रहे थे। 
यह थे निर्देश
इन दसों सब्जी मंडियों के लिए यह साफ निर्देश थे कि यहां से केवल उन्हे ही सब्जी बेची जाएगी जो कि थोक में खरीदने वाले होंगे और इस सब्जी को लेजाकर ठेले पर बेचेंगे, लेकिन यहां सभी नियमों का उल्लंघन किया गया, एक तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था, जबरदस्त भीड़ यहां उमड़ रही थी, वहीं चेहरे से मास्क भी गायब थे, वहीं थोक खरीदारों के साथ ही अन्य लोग भी थैला लटकाकर यहां खेरीज में सब्जी खरीदने पहुंच रहे थे।
पुलिस ने इन्हे अपने स्तर पर समझाइश भी दी, लेकिन यह नहीं माने, बल्कि बाड़े पर जबरदस्त भीड़ होने से संक्रमण का खतरा हो सकता था, यह मामला एसपी नवनीत भसीन के संज्ञान में आया तो उन्होने नाराजगी जताई और गोरखी सब्जी मंडी को बंद करा दिया गया। तिलक नगर में भी बने यह हालात गोरखी के बाद तिलक नगर में लगवाई गई थोक सब्जी मंडी में भी इसी तरह के हालात बने यहां लॉकडाउन का पालन न करने पर कई दुकानदारों के चालान किए गए, यहां भी खेरीज में सब्जी बेचने का काम शुरु कर देने से खरीदारों की जबरदस्त भीड़ जुटने लगी, जिन्हे हड़काकर पुलिस को भगाना पड़ा। एसपी ने साफ आदेश दिया कि जो नहीं माने उसके खिलाफ सीधे एफआईआर दर्ज करो।