अफसरों ने की तैयारी, दुकान भी होगी बंद

Apr 30 2020

ग्वालियर। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए व सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दुकान के सामने व्यवसायियों को ऑइल पेंट के पक्के गोल घेरे बनवाने होगे और जो दुकानदार पक्के गोले नहीं बनवाएगे उनके खिलाफ पुलिस अफसर स ती से कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। इसके लिए अफसरों ने संबंधित थाना प्रभारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
खरीदारी के दौरान टूट रही सोशल डिस्टेंस का पालन स ती से कराने के लिए पुलिस अफ सरों ने व्यापारिक संगठनों को स्प्ष्ट निर्देश दिए है कि महामारी से बचाव के लिए वे सोशल डिस्टेंस का पालन कराने के लिए दुकान के सामने ऑइल पेंट से गोल घेरे बनवाए और आने वाले ग्राहकों को उन घेरों में रहकर सामान खरीदने के लिए कहे। क्योंकि अगर सोशल डिस्टेंस टूटी तो उनके खिलाफ कार्रवाई और उनकी दुकान बंद कराई जाएगी। 
पेंटरों को रहेंगी छूट
दुकानों के सामने गोल घेरे बनाने के लिए पुलिस कप्तान के निर्देश पर संबंधित क्षेत्र के पेंटरों को अनुमति दी गई है। जिससे खरीदारी करने आने वालों के लिए वे घेरे बना सके। साथ ही अब दुकानों के सामने चूने तथा अन्य किसी मार्क को एलाउ नहीं किया जाएगा।