हालात की गंभीरता को नहीं समझ रहे लोग पहले दी समझाइश फिर दिखाए डंडे
Apr 30 2020
ग्वालियर। नागरिकों को किसी तरह की तकलीफ न हो, जिसके चलते प्रशासन लॉकडाउन के बीच भी तमाम जरूरी वस्तुओं की दुकानें खोलने की छूट दे रहा है, लेकिन लोग बजाए मामले की गंभीरता को समझते हुए बेवजह घर से बाहर निकलकर व्यवस्थाएं बिगाड़ रहे हैं। गुरुवार को भी दूध, ब्रेड, अंडे, दवा, सब्जी व तिरपाल आदि की दुकानें खोलने की छूट दी गई थी, जिनका समय तय था, लेकिन तमाम लोग बे वजह ही घर से बाहर घूमते मिले जिन्हें पहले तो समझाइश दी गई, लेकिन जब वह नहीं माने तो फिर पुलिस ने चालान के साथ डंडे भी दिखाए।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के चलते कुछ सरकारी कर्मचारियों के अलावा, स्वास्थ्य, सफाई, सुरक्षा से जुड़े लोगों को ही घर से बाहर निकलने की छूट दी गई है, इसके अलावा वह दुकानदार भी नियत समय तक बाहर आने पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन सुबह से ही लोग तफरीह के लिए घरों से बाहर निकल आए, जिससे सड़को पर आम दिनों की तरह भीड़ दिखाई देने लगी। इसे लेकर पुलिस और प्रशासन की गाडिय़ां लगातार अनाउंस कर रही है कि बेवजह घर से बाहर न निकले और चेहरे पर मास्क ते साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।
यहां दिखाए डंडे
नईसड़क पर सब्जी के टेले वालों द्वारा पूरा मार्ग घेरकर सब्जी बेची जा रही थी, वहीं यहां सब्जी खरीदने वालों द्वारा निर्धारित दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था, तब इन्हे पुलिस ने यहां से खदेड़ दिया गया और समझाइश भी दी कि यदि फिर ऐसी हरकत की तो मामला दर्ज कर दिया जाएगा। यह ठेले वाले जब तक पुलिस रही गलियों में भाग लिए और फिर बाहर आ गए। वहीं गली और मोहल्लों में सुबह से किराने से लेकर अन्य तमाम सामान की दुकानें खुल रहीं हैं। ऐसे में जागृति नगर में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो दुकानों के चालान भी बनाए वहीं नई सड़क और लक्ष्मीगंज में बाहर घूम रहे लोगों पर डंडे भी चमकाए।
यहां लगी रही भीड़
उधर घोसीपुरा, एबीरोड, इस्लामपुरा और रामाजी का पुरा से लेकर बोहड़ापुर रेलवे क्रॉसिंग तक लोगों की जबरदस्त भीड़ जुटती रही, यहां हर रोज यही हालाच हैं, लेकिन पुलिस यहां कार्रवाई करने नहीं पहुंच रही। सुबह से शाम तक यहां जबरदस्त भीड़ जुट रही है। सब्जी की दुकान से लेकर, किराने और मटन, चिकन और मछली तक बेची जा रहीं हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस सबके वाबजूद न तो यहां मास्क को ही महत्व दिया जा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग को, बल्कि इश भीड़ के कारण लॉकडाउन के बावजूद जाम जैसे हालात हर रोज बन रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









