हर छोटा बदलाव, बड़ी कामयाबी का हिस्सा-संगीता

Apr 30 2020

ग्वालियर। वंचितों की मदद करने वाली ग्वालियर की सक्रिय गोपाल किरन समाज सेवी संस्था कोरोना सें्रमण के चलते संकट की इस घड़ी में लोग घरों में कैद है। 
संगीता शाक्य के संरक्षण में श्रीप्रकाश सिंह निमराजे की पहल  एवं फील्ड नेतृत्व जहाँआरा के विशेष सहयोग की भूमिका की वजह से दूसरे चरण में भी जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट और राशन सामग्री सभी के सहयोग, आर्थिक सहयोग, सामान सहयोग, सेवा सहयोग, वाहन सहयोग, वाणी सहयोग, प्रचार सहयोग, सकारात्मक विरोध सहयोग, इत्यादि के समुचित प्रभाव से रोज़ाना लगभग 400 खाने के पैकेट बनाकर कोरोंना महामारी से प्रभावित गरीब तथा जरूरत मंद लोगों उपलब्ध करा रहे हैं।
संगीता शाक्य एवं निमराजे की टीम ने हेल्पलाइन नंबर दिया है जिस पर कोई कॉल आने पर उनके कॉल को सुना जाकर उसके अनुसार बतायी जगह पर पहुंचते हैं और उनको कोरोना से बचाव की जानकारी और हाथों साफ करने के लिए सेनेटाइजर वितरित करते हैं।
 श्रीमती संगीता शाक्य मानती हैं कि बिना उ मीद के कुछ ऐसे रिश्तों को निभाया जाये, देख के उसे गमगीन हमसे भी न मुस्कराया जाये।
संस्था की टीम के सदस्य सुबह सबसे पहले जरूरतमंदों की सूची तैयार करते हैं और उनके घर तक राशन सामग्री पहुंचाने के कार्य में जुट जाते हैं। टीम बड़ी राहत के साथ उभरकर सामने आई है। संगीता शाक्य ने कहा कि हमारा प्रयास होगा किसी को भूखा नहीं सोने देंगे। कोरोना के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। उन्होंने कहा शारीरिक दूरी सर्वोत्तम उपाय है।कोरोना जल्द खत्म हो इसके लिए सबको मिलकर अपने प्रयासों को जारी रखने की आवश्यकता है। तीन चीजें जरूरी हैं पहली एक गज की शारिरिक दूरी, दूसरी मास्क पहनना और तीसरी बात भीड़ न जुटाना। जीवन शैली में अब दूर से बातचीत करने की आदत बनानी होगी।
भोजन के सामान की व्यवस्था, उसकी साफ सफाई उनको खाने के लिए तैयार करने की जि मेदारी हेमप्रकाश ने पूड़ी और सब्जी तैयार कराने का काम, गरिमा सिंह और आनंद सिंह पैकिंग कार्य को अंजाम दे रहे हैं। इसमें नवजीत, जयजीत, वंस्था सहयोग कर रहे हैं। जो साथी फील्ड में निरंतर अपनी सेवाएं दे रहे हैं इनमें प्रमुख रूप से भवानी राज, मुन्ना, मानसिंह बौद्ध, अरविन्द कुमार विजय, रेनू गूर्जर, आमिन खान (एडवोकेट), सुशील कदम, महामृत्युंजय, पवन नरवरिया, मंजू मंसोरिया, और राजू बाथम,  यह कार्य  चिन्हित बस्तियों में कर रहे हैं जो लगातार कर रहे हैं. 
संस्था द्वारा बस्तियों में बीमार व्यक्तियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, एवं जरूरत पडऩे पर गर्भवती और गंभीर बीमार व्यक्तियों को अस्पताल भी पहुचाया जा रहा है। जब तक लॉकडाउन चलेगा तब तक यह अभियान इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगा।