जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौके पर ही मौत .तीन लोग घायल
Apr 29 2020
ग्वालियर के रहने वाले एक परिवार में बुधवार को जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। मुरार थाना क्षेत्र के निबुआ पूरा इलाके में रहने वाले मृतक रवि कडेरे का जमीन की लेकर विवाद परिवार के ही भाइयों से हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों और से जमकर लाठी और पत्थर चले और इस खूनी संघर्ष में मौके पर ही रवि की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना मुरार पुलिस ने मृतक के शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्ष की ओर से एफ आई आर दर्ज करने की बात कही है। और पूरी घटना को जांच में ले लिया है। जिसकी विवेचना की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









