38 दिन बाद खुला रस्सी बाजार, जमकर की खरीददारी
Apr 29 2020
ग्वालियर। रस्सी और मूंज खरीदने के लिए सुबह से ही ग्राहक रस्सी बाजार पहुंच गए थे तो कई लोग फिनाइल और झाडू की खरीदारी कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा लॉकडाउन के दौरान 38 दिन बाद रस्सी बाजार खुलने की अनुमति दी गई जिसके चलते सुबह 6 बजते ही दुकानों के शटर उठ गए।
कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए 22 मार्च को जनता क र्यू के बाद से ही अधिकांश दुकानों के शटर डाउन हैं। प्रशासन ने किसानों की फसल और उनके रखरखाव व आंधी पानी से कूपों की सुरक्षा के लिए तिरपाल और रस्सी की दुकानें 2 दिन खोलने की अनुमति दी है। महाराज बाड़े के आसपास स्थित रस्सी बाजार में दुकानों के शटर सुबह 6 बजते ही खुल गए और दुकानदारों ने साफ-सफाई करने के बाद कारोबार करना शुरू कर दिया। मुरार सदर बाजार में भी तिरपाल और रस्सी बाजार में लोगों की भीड़ लगी रही। प्रशासन द्वारा आज 30 अप्रैल तक दोपहर 2 बजे तक दुकानें खोलने का आदेश दिया गया है। एक रस्सी कारोबारी ने बताया कि लगभग डेढ़ से 2 लाख रुपए का कारोबार हुआ है। इसके साथ ही हजीरे पर भी रस्सी और त्रिपाल की दुकानें खुली हुई हैं तो वहीं कीटनाशक दवाओं की खरीदारी भी किसान कर रहे हैं।
लोडिंग-अनलोडिंग करने सुबह से जुटे मजदूर
किराने के थोक कारोबारियों को दुकानें खोलने की अनुमति सुबह 8 बजे से दी गई है लेकिन भोर होते ही दुकानदार कारोबार करने के लिए पहुंच गए लेकिन दाल बाजार कमेटी के लोगों ने 8 बजे के बाद ही शटर उठने दिए। दाल बाजार में किराने का सामान खरीदने के लिए दूरदराज से आने वाले दुकानदार सुबह 5 बजे से ही पहुंचना शुरू हो गए, जहां दुकानदारों ने शटर उठाना चाहे लेकिन व्यापार समिति के लोगों ने रोक दिया, क्योंकि पहले ही पुलिसकर्मियों और व्यापारियों के बीच विवाद हुआ था जिस पर पुलिस कप्तान ने नाराजगी जताई थी। दाल बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारी मनीष बांदिल, गोकुल बंसल ने बताया कि सुबह 8 बजे से पहले जो लोग दुकानें खोलेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









