शहर के 93 क्लासरूम को बनाया जायेगा स्मार्ट
Apr 29 2020
ग्वालियर। शासकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी स्मार्ट क्लासरूम के माध्यम से शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा प्रथम चरण में 37 क्लासरूमों को स्मार्ट क्लासरूम के रूप में तैयार कर शिक्षा उपलब्ध कराने का कार्य सफलतापूर्वक किया जा रहा है। अब स्मार्ट क्लास के दूसरे चरण को क्रियान्वित किया जाना है। इसी उद्देश्य को लेकर ग्वालियर के स्मार्ट सिटी कार्यालय पर स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें जिला शिक्षा अधिकारी सहीत शासकीय स्कूलो के प्रार्चायो की बैठक ली। बैठक में स्मार्ट क्लास के संबंधित अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित सभी लोगो को प्रजेन्टेशन के माध्यम से स्मार्ट क्लास के दूसरे फेज के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी दी गई। बैठक में सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती सिंह नें बताया कि दूसरे चरण में स्मार्ट क्लास रुम को अत्याधुनिक आईटी उपकरणो, एडवांस्ड लर्निंग टूल्स, आदि से छात्रो को शिक्षा प्रदान करने का काम किया जायेगा। साथ ही कांटेन्ट डेवलपमेंट पर विशेष रुप से ध्यान दिया जायेगा। इसे सुनिश्चित करने हेतु श्रीमती सिंह नें सभी प्रार्चायो से कांटेन्ट को लेकर अपने सुझाव देने के लिये निर्देशित किया।
सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती जयति सिंह नें बताया कि छात्रो के शिक्षा स्तर का आंकलन कर तथा उसे आधार मानकर कांटेन्ट तैयार किया जायेगा जिससे शिक्षा के स्तर में सुधार होकर बेहतर परिणाम मिल सके। स्मार्ट क्लास में पढाने वाले शिक्षको का चयन करते समय उनके मनोबल तथा डिजीटल लर्निंग के प्रति उनकी रुचि तथा सहजता का भी विशेष ध्यान रखने के लिये श्रीमती सिंह नें निर्देशित किया। श्रीमती जयति सिंह नें स्मार्ट क्लास से जुडे अधिकारी कर्मचारियो को निर्देशित किया कि द्वितीय चरण में तैयार किये जाने वाले 93 स्मार्ट क्लास रुम का निरिक्षण कर इस कार्य को तुरन्त गति प्रदान की जाये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









