सब्जी मंडी में भीड़ बढ़ी तो पुलिस ने हटाये फुटपाथी
Apr 29 2020
ग्वालियर। सब्जी खरीदने के लिए सुबह से ही खरीदारों की भीड़ लगी हुई थी और गोरखी सब्जी मंडी की ही तरह कुछ खेरिज दुकानदारों ने अपनी दुकानें तिलक नगर सामुदायिक भवन के पास सब्जी मंडी के आसपास सजा लीं जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो गई और सोशल डिस्टेंस का पालन भी नहीं हो रहा था। थोक कारोबारियों ने इसका विरोध किया और प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने सड़क पर रखकर सामान बेचने वाले फुटपाथी दुकानदारों को डंडे के बल पर खदेड़ दिया, जिससे मंडी में अफरा- तफरी मच गई। पुलिस द्वारा किए गए बल के प्रयोग का व्यापारियों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस का कहना है कि महामारी से बचना है दूरियां बनाकर रखनी होगी। कोरोना वायरस जैसी महामारी के चलते देश को लॉकडाउन किया गया है और जरूरत का सामान उपलब्ध कराने के लिए 10 स्थानों पर सब्जी मंडी लगवाई गई हैं जिसमें से सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं होने पर गोरखी सब्जी मंडी को बंद करा दिया गया है और दीनदयाल नगर सब्जी मंडी पहले से बंद है। बाजारों में बिक रही महंगी सब्जी से बचने के लिए थोक मंडियों में सुबह हाथ ठेले वालों और दुकानदारों के साथ-साथ फुटकर ग्राहक पहुंचे। देखते ही देखते मंडी में स्थिति बिगड़ती गई और लोगों की भीड़ बढ़ती गई। पुलिस ने लोगों से आग्रह किया कि दूरियां बनाकर रखें और शांतिपूर्ण तरीके से सब्जी लें, लेकिन जब किसी ने पुलिस की नहीं सुनीं तो पुलिस अफसरों ने बल का प्रयोग कर खदेडऩा शुरू कर दिया जिससे सब्जी मंडी में अफरा-तफरी का माहौल मच गया।
पुलिस ने लौटाए ग्राहक
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर गोरखी सब्जी मंडी को बंद करने के आदेश देर रात जारी किए गए जिसकी खबर न तो किसानों को थी और न ही सब्जी खरीदने वालों को तड़के 4 बजे से सब्जी खरीदने के लिए ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया था और किसान भी सब्जी लेकर आए लेकिन यहां तैनात पुलिसकर्मियों ने इन सब्जी कारोबारियों और ग्राहकों को वापस कर दिया।
इन मंडियों में सुधार की जरूरत
प्रशासन द्वारा 10 सब्जी मंडियां बनाई गई हैं जिनमें 2 सब्जी मंडी बंद हो गई हैं। तिलक नगर सब्जी मंडी में थोक कारोबारी सरमन कुशवाह का कहना था कि प्रशासन को ध्यान देना चाहिए और फुटपाथी दुकानदारों को हटाना चाहिए जिससे भीड़ से बचा जा सकता है। थाटीपुर सब्जी मंडी में कारोबार करने वाले अजय सिंह का कहना है कि प्रशासन थोक कारोबारियों को तो मंडी में कारोबार करने दें लेकिन जो फड़ लगाकर बैठ रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाए। बुधवार सुबह मेला ग्राउंड में भी हालात बिगड़े हुए थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









