कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने राज्य सरकार को समर्थन एवं सहयोग दिया
Apr 28 2020
भारत के प्रमुख कंज्यूमर ड्यूरेबल ब्रांड, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स, ने मध्य प्रदेश में कोविड-19 से लड़ने के लिए आवश्यक उत्पादों का दान किया। वैश्विक महामारी से लड़ने में लोगों की मदद के लिए, ब्रांड ने सरकारी अस्पतालों को लगभग 75 उत्पाद दान किया है। ये अस्पताल मेडिकल कॉलेज इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, सागर और एमवाई हॉस्पिटल इंदौर हैं। दान में दिये गये उत्पादों में रेफ्रिजरेटर, वाटर प्यूरीफायर और टीवी शामिल हैं। इस कठिन परिस्थिति में, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स सभी संभव तरीकों से कोविड के खिलाफ लड़ाई में सहयोग कर रहा है।
इस अवसर पर टिप्पणी करते हुए, यंग लैक किम - एमडी, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया ने कहा कि “हम कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में सरकार और नागरिकों को अपना पूरा सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अभी स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है। इसलिए हम मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को स्वास्थ्य और स्वच्छता बढ़ाने वाले उत्पाद दान कर रहे हैं, जैसे वाटर प्यूरीफायर, और रेफ्रिजरेटर। इस कठिन समय में हम समाज के लिए सार्थक योगदान देना चाहते हैं।
भारत में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में काफी तेज वृद्धि हुई है। एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने इस वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में सहयोग करने का संकल्प लिया है। ब्रांड राज्यों को सहायता प्रदान करेगा तथा लोगों को प्रोत्साहित करने और इसके खिलाफ लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









