हरियाणा में फंसे मजदूरों का शहर में आना शुरू, 45 बसों से लौटे 13 सौ मजदूर
Apr 28 2020
ग्वालियर। लॉकडाउन के चलते 35 दिनों से हरियाणा के अलग-अलग शहरों में फंसे तेरह सौ मजदूरों को लेकर 45 बसें मंगलवार को ग्वालियर पहुंचना शुरु हो गईं। ग्वालियर पहुंचे इन सभी मजदूरों को झांसी रोड स्थित मालवा कॉलेज में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर पहुंचाया गया है। ग्वालियर पहुंचे मजदूरों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें उनके संबंधित प्रदेश के कस्बों में भेजा जाएगा। लॉकडाउन के कारण देश के कई शहरों में अंचल सहित प्रदेश के हजारों मजदूर लॉकडाउन लगने के बाद से ही फंसे होने के बाद से ही अपने गृह नगर में आने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार मु यमंत्री शिवराज सिंह के आदेश पर 45 बसों से हरियाणा से तेरह सौ मजदूरों का ग्वालियर पहुंचना शुरु हो गया। ग्वालियर पहुंचे इन सभी मजदूरों की स्क्रीनिंग करने के बाद उन्हें उनके संबंधित गृह नगर स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली बसों से भेजा जाएगा। हरियाणा से लौटे इन मजदूरों में ग्वालियर के आठ मजदूर शामिल हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









