क्लीनिकों के दवा स्टोर बंद, नहीं मिल रही दवाएं

Apr 28 2020

ग्वालियर। लॉकडाउन के दौरान प्रशासन ने भले ही दवाओं की बिक्री के लिए छूट दे रखी है। लेकिन छूट के बावजूद लोग दवाएं नहीं मिलने से परेशान हैं। क्योंकि निजी डॉक्टरों द्वारा रोग में मरीज को दी जाने वाली दवाएं उन्हीं के क्लीनिक कैं पस या आसपास के मेडिकल स्टोर पर ही मिलती है। लेकिन लॉकाडाउन के कारण ये मेडिकल स्टोर बंद होने के कारण मरीज व उनके परिजन दवाओं के लिए कई मेडिकल स्टोरों की परिक्रमा लगा रहे हैं लेकिन दवा नहीं मिल रही है। 34 दिनों से शहर में जारी लॉकडाउन के चलते अधिकतर निजी डॉक्टरों के क्लीनिक व नर्सिंगहोम बंद होने के साथ ही इनके कैंपस व आसपास संचालित होने वाले दवा स्टोरों पर ाी ताले पड़े हुए हैं। ऐसे में जिन मरीजों का इन डॉक्टरों से इलाज चल रहा है उन्हें रोग संबंधी दवाएं शहर के अन्य दवा स्टोरों पर उपलब्ध नहीं होने के कारण परेशानी ही नहीं हो रही है बल्कि नियमित दवा नहीं लेने कारण रोग ठीक होने की बजाय बढ़ता जा रहा है।                       
डॉक्टरों के संपर्क नंबर भी बंद
शहर के कई बड़े डॉक्टर जो नर्सिंगहोम व निजी प्रेक्टिस करते हैं, अधिकांश डॉक्टर कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के चलते क्लीनिक व नर्सिंगहोम तक नहीं जा रहे हैं। वहीं दवा के पर्चे पर अंकित लैंडलाइन नंबर व मोबाइल नंबर बंद होने के कारण मरीज व उनके परिजन डॉक्टरों से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। जबकि आईसीएमआर की गाइड लाइन के अनुसार ये दवा स्टोर खुलने चाहिए।