कांग्रेस ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

Apr 28 2020

ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को ग्वालियर एसपी नवनीत भसीन को समस्त कांग्रेस जनों की तरफ से एक ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन देते समय डॉ देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि जहां एक ओर पूरे देश में सभी लोग जनता से लॉक डॉउन का पालन करने की अपील कर रहे हैं वही भाजपा अध्यक्ष देवेश शर्मा व पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल इस लॉक डॉउन के नियमो की धज्जियां उड़ा रहे हैं, उनके द्वारा गत दिवस तोरण वाटिका में एक आयोजन किया गया जिसमें लॉक डॉउन की धारा 144 व 186 का उल्लंघन कर अपनी राजनीति चमकाने के उदेश्य से विधानसभा की भोली भाली गरीब जनता की जान को जोखिम में डालने का कुकृत्य किया गया है अत: इनके खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाए क्योंकि जहां एक ओर ग्वालियर शहर में  किसी भी धार्मिक  आयोजन, राजनीति आयोजन या विवाह शादी समारोह से लेकर किसी की अंत्येष्टि तक  में जाने के लिए  प्रशासन से परमिशन लेनी पड़ती है और उस परमिशन में 10 लोगों से अधिक  लोगों के इक्क_े होने की अनुमति नहीं मिलती  तो फिर  इन लोगों ने किस आधार पर  इतनी बड़ी भीड़ को इक_ा कर यह समारोह आयोजित किया अत: हमारा प्रशासन से आग्रह है कि इनके खिलाफ कठोर से कठोर  कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा के साथ शहर कांग्रेस प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, आईटी सेल ग्वालियर अध्यक्ष तरुण यादव, दक्षिण विधानसभा के प्रवक्ता राजेश बाबू आदि उपस्थित रहे।