सिस्टम का असर खत्म, बढ़ेगा पारा
Apr 28 2020
ग्वालियर। पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी मप्र में बने सायक्लोनिक सर्कुलेशन का असर खत्म होते ही आसमान में छाए हल्के बादलों के रुखसत होते ही मंगलवार को निकली तेज धूप ने शहरवासियों को गर्मी का अहसास कराना शुरु कर दिया। दिन चढऩे के साथ ही पारे की चाल बढ़ते ही सुबह साढ़े आठ बजे पारा 27.4 डिग्री पर जा पहुंचा। लेकिन पश्चिम राजस्थान से नमी लेकर आ रही हवा सूरज की तपिश से शहरवासियों को गर्मी से राहत देती दिख रही है। आगामी चौबीस घंटों के दौरान अंचल में क ोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के काराण मौसम शुष्क रहेगा।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वी मध्य प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने से रात के पारे में भी बढ़ोतरी मौसम विभाग के आंकड़ों में दर्ज की गई। मंगलवार सुबह जब लोग घरों से बाहर निकले तो आसमान साफ होने के साथ ही सुबह से निकली सूरज की किरणें शहरवासियों को गर्मी का अहसास कराती दिख रही हंै।
मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय ने बताया कि कोई भी सिस्टम अंचल में सक्रिय नहीं होने के कारण आगामी चार से पांच दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा। मौसम साफ रहने वे आने वाले दिनों में हवा में नमी के सूखते ही दिन व रात के पारे में इजाफा होने से अधिकतम पारा 41 से 42 डिग्री तक पहुंचते ही गर्मी शहरवासियों को परेशान करती दिखेगी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर बनने वाले सिस्टम से धूलभरी आंधी चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने से पारे की चाल में कमी आएगी। न्यूनतम पारा 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम रहा। वहीं सुबह आद्र्रता 66 प्रतिशत रही जो सामान्य से 37 फीसदी अधिक रही।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









