आर्थिक सहयोग बना संकल्प सहयोग

Apr 28 2020

ग्वालियर। वार्ड 19 में कुंज विहार फेस टू कॉलोनी के सभी निवासियों ने संकल्प लिया कि 25 अप्रैल से 3 मई तक लॉक डाउन की स्थिति तक प्रतिदिन 300 से 500 जरूरतमंद लोगों को भोजन देंगे। इसी संकल्प के सहयोग करने के लिए समाजसेवी एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती रेशू राजावत ने आर्थिक सहयोग कॉलोनी के अध्यक्ष  धर्मराज सिंह तोमर को दिया। साथ ही लोगों को लोक डाउन के नियमों का पालन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखने हेतु आग्रह भी किया। इसमें सहयोगी के रूप में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह तोमर, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, एडवोकेट गोपी चंद शर्मा, विद्याराम शर्मा, श्याम सिंह कुशवाह, रामेश्वर कौरव, अमृतलाल कौरव, पूरन सिकरवार, हरिशंकर राठौर, तहसीलदार कुशवाह, हेमराज गायकवाड, योगेंद्र भदोरिया, महावीर सिंह तोमर, राकेश सिंह राठौर, रामसेवक पाठक, महावीर सिंह तोमर, गजेंद्र सिंह भदोरिया थे।