लूट के मामले में फरार लुटेरे को माल सहित किया गिर तार

Apr 28 2020

ग्वालियर। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर नवनीत भसीन के निर्देशानुसार ग्वालियर जिलें में हुई लूट के वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देेशानुसार पुलिस अधीक्षक देहात सुरेन्द्र सिंह गौर एवं एसडीओपी डबरा उमेश सिंह तोमर ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों को लूट के मामले में फरार बदमाशों की धरपकड़ हेतु मुखबिर तंत्र विकसित करने के निर्देश दिये। वरिष्ठ अधिकारियों के परिपालन में  थाना प्रभारी बिलौआ अनिल सिंह भदौरिया को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना बिलौआ क्षेत्र मे हुई लूट के मामले फरार बदमाशों मे से एक बदमाश को लखनौती पुल के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना प्रभारी बिलौआ ने मय थाना बल के मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर शातिर लुटेरे छोटू उर्फ अतबल गुर्जर उर्फ  वीरपाल पुत्र औतार ंिसह गुर्जर निवासी ग्राम रमौआ थाना सिरोल ग्वालियर को गिर तार किया। गिर तार लुटेरे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों राहुल सेन एवं नीरज रजक के साथ 1 अप्रैल को लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर से थाना बिलौआ मे लूट का अपराध पंजीबद्ध कर शातिर लुटेरें नीरज रजक व राहुल सेन को  गिर तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। गिर तार लुटेरे से लूटा गया माल बरामद कर लिया गया है। ज्ञात हो कि फरियादी नितिन पुत्र करतार हबलानी उम्र 41 साल निवासी 45, सिंध बिहार नदी गेट, थाना इदंरगंज, ग्वालियर ने थाना बिलौआ पर आकर बताया कि वह अपने जीजा राकेश धमीजा एवं अपने चचेरे भाई करन हबलानी के साथ अपनी कार से जा रहा था तभी आईटीएम विश्वविद्यालय के पास तीन बदमाशों ने आकर उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल अड़ाकर मेरा पर्स लूट कर ले गये है। जिस मे मेरी सारी आईडियॉ और 1750 रूपये रखे हुये थे जिस पर से थाना बिलौआ मे लूट का अपराध पंजीद्ध कर मामला विवेचना मे लिया गया था। 
सराहनीय भूमिका - उक्त लुटेरा को गिर तार करने मे थाना प्रभारी बिलौआ अनिल सिंह भदौरिया, आर डी कुशवाह, नदंकिषोर राठौर,  अरविन्द, सोनू मॉझी, महेश बघेल, अखिलेष मिश्रा, दामोदर की सराहनीय भूमिका रही।