मॉर्निंग वॉक और फलों का सैनिटाइजेशन जैसे सवाल, जानें डॉक्टर नरेश त्रेहन के जवाब
Apr 27 2020
कोविड-19 को ले कर आए दिन लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं. इन छोटे-छोटे सवालों को लेकर न्यूज़18 इंडिया ने मेदांता ग्रुप के सीएमडी डॉ नरेश त्रेहन से बातचीत की.
मॉर्निंग वॉक कर सकते हैं?
डॉ त्रेहन ने कहा की मॉर्निंग वॉक करनी चाहिए लेकिन कहा पर कर रहे हैं ये सोचना चाहिए. पार्क खुले हैं और आप वहाँ जा सकते हैं. लेकिन उसमें दो बातें ज़रूरी हैं - मास्क पहनना और डिस्टेन्सिंग रखना. ये ना हो के आप दोस्तों के साथ चल रहे हैं. ऐसी आदतों से परहेज़ करें
“जब तक करोना का भय ख़त्म ना हो जाए तब तक हमें अपने व्यवहार में पूरी तरह से बदलाव लाना होगा. ऐसे में लापरवाही नहीं करनी चाहिए क्योंकि वो आपको महँगी पाड सकती है. ज़रूर जायें वॉक के लिए. कोशिश करें की घर पर कर लें लेकिन बाहर जाना हो तो देखें की भीड़ ना हो, मास्क पहन कर जायें और डिस्टेन्सिंग का पालन करें.”
फलों का भी सैनिटाइजेशन करने चाहिए?
डॉ त्रेहन के अनुसार सैनीटाइज़र फलों पर नही लगाना चाहिए क्योंकि फल खाना होता है लेकिन उसको साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धो सकते हैं. इससे वो काफ़ी सैनीटाइज़ हो जाएगा. ये ज़रूरी है क्योंकि ये फल खेत से मॅंडी तक और मॅंडी से आपके घर तक, बहुत सी जगह से हो कर आता और बहुत से लोग उसे छूटे हैं. इसलिए ये एहतियात बरतना उचित है.
अख़बार ना मँगवायें?
डॉ त्रेहन ने कहा की आजकल हर चीज़ ऑनलाइन मिलती है. “ये हम सब को पता है की ये वाइरस किसी भी सर्फेस के उपर हो सकता है तो आज के दिन में रिस्क क्यों लिया जाए? प्रूफ नही है की अख़बारों से लोगो को वाइरस हुआ है लेकिन ये पता है की वाइरस सर्फेस के उपर रुक सकता है. चाहे छपने में हाथ ना लगें हों लेकिन जब उसका बंडल बन के आपके घर आता है वो काफ़ी अनियंत्रित प्रक्रिया है इसीलिए उससे बचें.”
बच्चों को वॅक्सीन लगवा लें?
डॉ त्रेहन के अनुसार बच्चों के डॉक्टर कहते हैं कि टीके लगवा लें, उसमें देरी ना करें.
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









