10 क्वारेंटाइन सेंटरों को सेनेटाइज करेगा निगम

Apr 27 2020

ग्वालियर। कोरोना वायरस (कोविड 19) की रोकथााम के लिए लगातार प्रयास जारी हैं । अब नगर निगम को शहर में बनाए गए दस क्वारेंटाइन सेंटरों पर सेनेटाइजेशन का जि मा सौंपा गया है, जिस पर निगम ने तुरंत अमले गठित कर इन्हे काम पर भी लगा दिया गया है। अमला हर रोज इन सेंटरों पर पहुंचेगा, इसके लिए मॉनिटरिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं, ताकि सेनेटाइजेशन सतत रूप से जारी रह सके।
इन सेंटरों पर ड्यूटी सेनेटाइजेशन के लिए निगम कर्मचारियों को क्वारंटाइन सेंटर श्याम वाटिका, गोला का मंदिर, विधिचंद्र धर्मशाला व चंद्रलोक होटल स्टेशन बजरिया, राज्य स्वास्थ्य प्रबंधन एंव संचार संस्थान सिटी सेंटर, क्षेत्रीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण केंद्र सिटा सेंटर, सत्कार गेस्ट हाउस सिटा सेंटर, जैन छात्रावास माधव डिस्पेंसरी के सामने, कल्याण हॉस्पिटल अस्पताल रोड, वेदांश अस्पताल ललितपुर कॉलोनी व सि स हॉस्पिटल कैंसर पहाडिय़ा का जि मा सौंपा गया है।
यह कर्मचारी करेंगे सेनेटाइजेशन
मनोज, बॉबी, बबलू, ताज मोह मद, संजय, जीतू, सन्नी, मुन्नालाल, रवि बंटोली, रिाम व मनोज को इस काम का जि मा सौंपा गया है।
यह करेंगे मॉनिटरिंग
राकेश करोसिया प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक जोन 10, राजू भारती प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक जोन 11, जगदीश प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक जोन 12 इस सेनेटाइजेशन के काम की मॉनिटरिंग करेंगे और इसकी रोजाना रिपोर्ट स्वस्थ्य विभाग को देंगे।