मौसम का शहर में फिर रिवर्स गियर

Apr 27 2020

ग्वालियर। दो दिन तक गरमाने के बाद एक बार फिर मौसम ने शहर में रिवर्स गियर डालकर न सिर्फ मौसम के जानकारों को चौंका दिया है, बल्कि किसानों के चेहरों पर फिर चिंता की लकीरें उकेर दी हैं। रविवार शाम तेज आंधी और बूंदाबांदी तो मात्र टेलर ही माना जा सकता है, यदि मौसम विभाग की जानकारी सटीक बैठती है तो फिर सोमवार शाम पिक्चर बेहद अलग होगी, जिसके चलते तेज आंधी, बरसात के साथ ही ओले समूचे अंचल को अपनी गिर त में ले लेंगे और फिल्म का क्लाइमैक्स 48 घंटे बाद होगा।
मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ व पूर्वी मप्र में बने साय?लोनिक सर्कुलेशन के कारण अचानक मौसम में बदलाव आया है और अब जल्दी इससे छुटकारा मिलने वाला नहीं, बल्कि आने वाले 48 घंटों में तेज आंधी के साथ, भरी बरसात और ओले गिरने की पूरी संभावना है। हालंाकि इस पूरे सप्ताह मौसम कभी गर्म तो कभी नर्म बना रहा है। खुद विशेषज्ञ प्रकृति के इस अनमने स्वभाव को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। बीते कई सालों में अप्रैल माह में इस तरह से मौसम का स्वभाव दृष्टिगोचर नहीं हुआ है। यही कारण है कि लगातार कई दिन से तापमान भी सिर उठाने की हि मत नहीं जुटा सका है। भले ही सुबह से धूप खिली हो, लेकिन शाम को मौसम बदल ही जाने वाला है।
किसान फिर चिंतित
पिछले दिनों बदले मौसम के डर से अभी किसान उबर ही पाए थे कि मौसम ने फिर पलटवार कर उनके चेहरे पर चिंता की लकीरें खीच दी हैं। जिस तरह के संकेत मौसम के जानकार दे रहे हैं उसके चलते अब तेज पानी के साथ ही ओले गिरने की भी प्रबल संभावना है। यदि ऐसा होता है तो फिर यह हालात किसानों पर भारी पड़ सकते हैं, क्योंकि खेतों में गेहूं की फसल तैयार है और उसकी कटाई चल रही है, वहीं कटा गेहूं बड़ी मात्रा में खलिहानों और मंडी में पड़ा है।