बाबूजी मास्क आज ही खरीद लूंगा, कप्तान ने कहा-हम देंगे आप लगाओ
Apr 27 2020
ग्वालियर। मास्क नहीं लगाने वालों पर पुलिस स त नजर आ रही है और सोमवार सुबह गोरखी स्काउट के पास पुलिस कप्तान नवनीत भसीन पैदल भ्रमण कर रहे थे तभी एक वृद्ध को बिना मास्क लगाए देखा तो पुलिस कप्तान ने रोककर पूछा कि बाबा आपने मास्क क्यों नहीं लगाया? पुलिस अधिकारियों को सामने खड़ा देख वृद्ध हाथ जोड़कर खड़ा हो गया और बोला-बाबूजी आज ही मास्क खरीद लूंगा। कप्तान ने अपने वाहन में से तुरंत ही दो मास्क दिए और कहा कि हम दे रहे हैं आप तो सिर्फ घर में ही रहें और जरूर काम से निकलें तो मास्क लगाकर निकलें। सोमवार की सुबह पुलिस कप्तान नवनीत भसीन लॉकडाउन का पालन कराने के लिए शहर भ्रमण पर निकले इस दौरान जो मास्क नहीं लगाए थे उन पर जुर्माना किया गया। पुलिस कप्तान फूलबाग चौराहे पर रूके और दुपहिया वाहन पर दो सवारी बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई कराएं तो वहीं इंदरगंज चौराहे पर बन रही पेंटिंग को देखा और दाल बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सीएसपी मुनीष राजौरिया और इंदरगंज थाना प्रभारी को आदेशित किया।
पुलिस कप्तान नवनीत भसीन सोमवार सुबह लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जहां सड़कों पर वाहन से और पैदल घूमे तो वहीं गलियों में भी पहुंचकर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और जो लोग घर के बाहर बैठे थे उनसे आग्रह किया कि वह घर पर ही रहें। पुलिस कप्तान माधौगंज, लक्कडख़ाना, चितेराओली सहित कई गलियों में पहुंचे और जो दुकानें खुली थीं उनके शटर डाउन करा दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









