आमजन की जल समस्या का निराकरण करने पहुंचा पीएचई का अमला

Apr 26 2020

ग्वालियर। गर्मी के मौसम में पानी अमृत के समान होता है और बिना पानी के जीवन की कल्पना ही करना मुश्किल है उसी के साथ ही कोरोना के संक्रमण का खतरा और शहर भर में लागू लॉक डाउन की स्थिति में हर व्यक्ति अपने अपने घरों में कैद है अब यदि पानी की समस्या हो तो व्यक्ति क्या करें ऐसी स्थिति में नगर निगम का पीएचई अमला पूरी जवाबदारी के साथ कार्य कर रहा है जिसके तहत आज लश्कर पश्चिम सब डिवीजन कार्यालय क्रमांक 2 के अंतर्गत पानी की समस्या होने पर अमले द्वारा रविवार के दिवस भी मौके पर पहुंचकर पानी की समस्या का निराकरण कराया गया। 
सहायक यंत्री लश्कर पश्चिम सब डिवीजन कार्यालय क्रमांक 2   प्रवीण दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान चल रहे लॉकडाउन में आम नागरिकों को पर्याप्त पेयजल व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निगम का पीएचई का अमला तत्पर होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहा है। शहर के नागरिकों की पानी की समस्या के तत्काल निराकरण के लिए लॉक डाउन के बीच पीएचई के अमले द्वारा वार्ड 53 स्थित जनकपुरी कॉलोनी क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन में लीकेज की समस्या का निराकरण मौके पर जाकर रविवार को ही कर दिया। इसके साथ ही मेवाती नगर क्षेत्र में पानी की समस्या के निराकरण के लिए पाइपलाइन के संधारण का कार्य किया तथा पानी की समस्या का निराकरण किया तथा अन्य कई स्थानों पर आम जनों की समस्या का निराकरण तत्काल मौके पर ही कराया गया। इस दौरान उपयंत्री  राजेश शर्मा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।