भगवान परशुराम जयंती पर जरूरतमंदों को फल व भोजन वितरित किया

Apr 26 2020

ग्वालियर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह  समिति द्वारा रविवार अक्षय तृतीया पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी का पूजन, अभिषेक कर, भगवान परशुराम चालीसा का पाठ किया व आरती की गई, शासन-प्रशासन  द्वारा कोरोना बायरस के चलते जारी गाइड लाइन के अनुसार व डिस्टेंसिंग का पालन पूजन करते हुए किया, अपने इष्टदेव से विश्वव्यपात कोरोना महामारी से मानव जाति को मुक्ति प्रदान करने हेतू प्रार्थना की, इसके पश्चात 300 गरीब, बेघर मजदूरों, जयारोग्य चिकित्सालय न्यूरोलॉजी विभाग व कैंसर विभाग के मरीजो व उनके अटेंडर को फल व भोजन समिति के संयोजक आनंद नारायण गौड़, प्रवक्ता डॉ जयवीर भारद्वाज,वरिष्ठ कोंग्रेस नेता सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष राम नारायण मिश्रा रश्मि पुरोहित,प्रकाश नारायण शर्मा, संदीप पुरोहित,अखिल भारतीय विप्र एकता के राघवेंद्र शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, डॉ स्वयंम प्रकाश गौड़, श्याम सुंदर शर्मा,करण आनंद गौड़, कृष्ण कांत दुबे ने वितरण किया।  शाम को 5,11,21 दीपक,  ब्राह्मण परिवारों  अपनी समर्थ अनुसार जलाएं। 
सर्वब्राह्मण महासंघ, ब्राह्मण उपवर्ग, ब्राह्मण संगठन के सहयोग के द्वारा बीसवें दिन भी भोजन वितरण चल रहा है, इसमें आर्थिक व अन्न (सामान) के रूप में सहयोग हेतु आनंद नारायण गौड़ से मो 09301117614 पर स पर्क करें।