जन उत्थान न्यास ने 2400 परिवारों को राशन वितरित किया

Apr 26 2020

ग्वालियर। गरीबों की मदद करने वाली शहर की सक्रिय सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास की ओर से आज करीब 2400 गरीब परिवारों को न्यास के अध्यक्ष डॉ. सतीष सिंह सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री का वितरण किया। यह वितरण नगर निगम के वार्ड क्रमांक 27 के काली माई संतर, खुला संतर, भैरों संतर, रामनगर, ईदगाह, नर्मदा कॉलोनी, आर्य नगर, गली नं.3 मीरा नगर चिक संतर, शांति नगर गोले का मंदिर एवं अन्य क्षेत्रों में किया गया। डॉ. सिकरवार ने खाद्यय् सामग्री वितरण करते हुये कहा कि पूरे देश में डॉक्टर एवं पुलिस कर्म योद्धा बनकर दिन-रात लोगों का जान बचाने और वायरस को फैलने से रोक रह है। इस सकंट के समय में केन्द्र सरकार और राज्य सरकार आपकी सहायता के लिए 24 घण्टे कार्य कर रही है। डॉ. सिकरवार ने कहा कि इस संकट की घड़ी में आप लोगों को किसी भी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं आप लोगों को सरकार द्वारा जरूरत की हर वस्तु मुहैया कराई जायेगी। यह कोरोना वायरस का संकट हमारे भारत देष में ही नही ब्लकि पूरे विष्व में फैला हुआ है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश भी इस वायरस के आगे घुटने टेक चुके है, खाद्यय् वितरण करते हुये डॉ. सिकरवार के साथ अशोक जैन, वार्ड 27 बृजेष गुप्ता, वार्ड 28 पुरूशोत्तम टमोटिया, पवन जैन, अवधेष कौरव, गणेष समाधिया, मुकेष दुबे, सतेन्द्र सिंह सिकरवार विजय  बहादुर त्यागी, सुरेश प्रजापति, मुकेष पाण्डे, अमरीश, आशीश साहू, सुरेन्द्र साहू, कौशलेश कुशवाह, प्रदीप कुषवाह, गिरिश गुप्ता, राजेन्द्र राठी, गंगाराम प्रजापति, गणेश सोनी, रामकेष कौरव आदि मौजूद रहे।