शहर की नाकाबंदी में तैनात जवानों को रोज दी जाएंगी पीपीई किट

Apr 26 2020

ग्वालियर। शहर की नाकाबंदी में तैनात जवानों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए प्रतिदिन नई पीपीई किट दी जाएगी। अब तक 750 जवानों को किट उपलब्ध कराई गई है। पीपीई किट के अलावा जवानों को संक्रमित होने से बचाने के लिए मास्क, ग्लब्स व हेयरकैप पहने रहने के लिए निर्देशित किया है।
इंदौर व उज्जैन में कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण दो अधिकारियों की मृत्यु हो चुकी है। भोपाल में भी जवान संक्रमित हुए है इसके बाद अधिकारियों व जवानों को संक्रमण से बचाने के लिए विशेष उपाय करने के पीएचक्यू के भी जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश मिले है।
आरआई अरविंद दांगी ने बताया कि नगर के प्रवेश मार्गों पर तैनात अधिकारियों व जवानों को संक्रमित होने का ज्यादा खतरा है  क्योंकि बाहर से आने वाले व्यक्ति के सीधे संपर्क मार्गों पर तैनात जवानों को पीपीई किट उपलब्ध कराई गई है। अब प्रतिदिन किट बदलकर उसे नष्ट कराई जाएगी।