सड़क पर आकर्षक पेंटिग उकेरकर दो पेंटर कर रहे जागरूक
Apr 26 2020
ग्वालियर। पेशे से पेंटर, महीने भर से रोजगार नहीं है। लेकिन समाज सेवा का जज्बा देखिए कि शहर के दो पेंटर सड़क पर पेंटिंग उकेरकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के प्रति जागरूक कर रहे हैं। रविवार को छप्परवाला पुल निवासी रवि राज और अट्टू पेंटर फूलबाग चौराहे पर पहुचे। यहां इन्होंने सड़क पर रंग-बिरंगी आकर्षक पेंटिग बनाई और उसमें लिखा कि "पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, कोरोना जानलेवा है लॉक डाउन का पालन करें"। साथ ही कोरोना वायरस की आकृति भी बनाई। पेंटर रवि कहते हैं लोग घर में ही रहें और लॉक डाउन का पालन करें। तभी कोरोना से जंग में जीत संभव है। रवि बताते हैं वे पेशेवर पेंटर हैं और अपने परिवार का भरण-पोषण पेंटिंग कर करते हैं। महीने भर से रोजगार नहीं है इसलिए सोचा कि लोगों को जागरूक करने के लिए पेंटिंग बनाई जाए। लिहाजा अपने साथी अट्टू पेंटर के सहयोग से शहर की सड़कों पर जागरूकता संदेशों के माध्यम से आकर्षक तस्वीरें उकेर रहे हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









