पुलिस ने बंद कराई खेरिज दुकानें, एसपी ने खुलवाईं
Apr 26 2020
ग्वालियर। खेरिज किराना की दुकानों के शटर जैसे ही उठना शुरू हुए तो पुलिस ने इन कारोबारियों को शटर डाउन करने की हिदायत देनी शुरू कर दी। कारोबारियों का कहना था कि दुकान खोलने की परमिशन है इसलिए वह शाम 6 बजे तक अपना कारोबार करेंगे, कुछ कारोबारियों ने इसकी शिकायत प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से की। वायरलैस के माध्यम से जैसेही पुलिस कप्तान नवनीत भसीन को खबर लगी कि खेरिज कारोबारियों को बंद कराया जा रहा है उन्होंने तत्काल आदेशित किया कि शाम 6 बजे तक खेरिज किराने की दुकानें खुली रहेंगी, लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग का पालन जरूरत कराएं।
कप्तान का फरमान मिलते ही पुलिस अफसरों ने दुकानदारों से कहा कि वह भीड़ न लगाएं और शारीरिक दूरी बनाकर सामान दें। रमजान और अक्षय तृतीया को देखते हुए जिला प्रशासन ने खेरिज किराना की दुकानें 2 दिन खोलने की अनुमति दी थी लेकिन शनिवार की रात आदेश जारी किया गया उसमें खेरिज किराने का जिक्र नहीं था। यह खबर जैसे ही खेरिज कारोबारियों और कैट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन को लगी उन्होंने एडीएम किशोर कान्याल से स पर्क किया और इसके बाद देर रात में संशोधित आदेश निकाला गया। रविवार सुबह 7 बजते ही खेरिज कारोबारियों ने दुकानों के शटर उठा दिए और कारोबार करना शुरू कर दिया। दुकानों पर भी खरीदारी करने के लिए अच्छी खासी भीड़ लगी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









